X
होम » सेलेब्स » सोहेल खान
सोहेल खान

सोहेल खान

Director/Producer/Actor
जीवनी:  सोहेल खान एक भारतीय फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर 1969 को मुंबई, महाराष्ट्रा में हुआ था, अरबाज बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान के बेटे हैं। उनकी माँ का नाम सलमा खान है और वह गृहणी हैं। उनकी सतौली माँ हेलेन अपने जमाने की बॉलीवुड डांसिंग डिवा रह चुकीं हैं। उनके दो भाई हैं- सलमान खान और अरबाज खान जोकि फिल्म अभिनेता हैं।सोहेल की दो बहनें भीं हैं। अलविरा अग्निहोत्री, और अर्पिता खान शर्मा। सोहेल के जीजा अतुल अग्निहोत्री भारतीय फिल्म निर्माता निर्देशक हैं।   पढ़ाई सोहेल खान ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई अपने बड़े भाई सलमान खान के साथ सिंधिया स्कूल ग्वालियर से की है।  शादी   सोहेल खान की शादी सीमा सचदेवा से हुई है। उनके दो बेटे हैं- योहान और निर्वान।  करियर   वर्ष 1997 में सोहेल  ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर फिल्म निर्माता और निर्देशक फिल्म औजार से की थी। इस फिल्म में उनके बड़े भाई सलमान खान और संजय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। उसके बाद उन्होंने अपने दोनों बड़े भाई सलमान और अरबाज को फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में निर्देशित किया। यह फिल्म उस साल की सबसे अच्छी और हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट काजोल नजर आयीं थी। उसके बाद वर्ष 1999 में उन्होंने एक बार फिर अपने दोनों भाईयों को लेकर फिल्म हेलो ब्रदर निर्देशित की। इस फिल्म में दोनों के अपोजिट रानी मुखर्जी नजर आयीं थीं। इस फिल्म ने भी बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था।   साल 2002 में उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म मेने दिल तुझको दिया से की। उन्होंने इस फिल्म में अभिनय ही नहीं किया बल्कि इस फिल्म की कहानी, निर्देशन और निर्माण भी किया। हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। उनकी बतौर अभिनेता पहली सफल फिल्म मेने प्यार क्योँ किया थी। इस फिल्म में उनके बड़े भाई सलमान खान,कैटरीना कैफ और सुष्मिता सेन मुख भूमिका में नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने पार्टनर और आर्यन जैसी फ़िल्में बनाई। इतना सारा टैलेंट एक फिल्म में दिखाने के बाद भी सोहैल की पहली फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। लेकिन पार्टनर नें बॉक्स-ऑफिस पर औसतन व्यापार किया था। इस फिल्म में उनके भाई सलमान खान, गोविंदा, कैटरीना कैफ और लारा दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आएं थे। साल 2010 में वह फिल्म वीर में अपने भाई सलमान के साथ नजर आएं। हालंकि फिल्म खान होने बावजूद भी फिल्म बुरी फ्लॉप साबित हुई। उसके बाद उन्होंने साल 2014 फिर निर्देशन की दुनिया में फिल्म जय हो से वापसी की। हर फिल्म की तरह उन्होंने इस फिल्म में अपने बड़े भैय्या यानि सलमान खान को कास्ट किया। उनके अपोजिट इस फिल्म में डेजी शाह नजर आयीं थी।फिल्म हिट तो नहीं लेकिन बॉक्स-ऑफिस पर औसतन साबित हुई थी।   
और पढ़ें

सोहेल खान फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
प्रभु देवा 13 May 2021
सोहेल खान 18 May 2020
अभिराज मीनावाला 05 Oct 2018
कबीर खान 23 Jun 2017

सोहेल खान:

सोहेल खान

नाम सोहेल खान
जन्म की तारीख 20 Dec 1969
उम्र 57
Mumbai
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

सोहेल खान कुल कमाई

कुल कमाई

सोहेल खान तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+