डार्लिंग्स एक बॉलीवुड ब्लैक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन जसमीत के रीन द्वारा किया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट , शेफाली शाह , रोशन मैथयू और विजय वर्मा नज़र आयें हैं। इस फिल्म से आलिया भट्ट अपने निर्माता करियर में डेब्यू की हैं। इस फिल्म की आधकारिक घोषणा 1 मार्च 2021 में हुई थी। फिल्म के कास्ट और क्रू कहानी फिल्म की कहानी हमे तीन मेजर किरदार दिखाए जाते हैं हमजा शेख (विजय वर्मा), बदरूनिसा शेख (आलिया भट्ट) और बदरूनिसा की अम्मी ( शेफाली शाह), ये तीनों ही किरदार के इर्द गिर्द इस फिल्म की कहानी घूमती है, एक दिन बदरूनिसा शेख का शोहर हमजा कहीं गायब हो जाता है, जिसके बाद बदरूनिसा और उसकी अम्मी पुलिस में हमजा की मिसिंग रिपोर्ट लिखवाने जाती हैं। लेकिन जो कहानी में दिख रहा है, वैसा होता नहीं है, असल में हमजा को बदरूनिसा और उसकी अम्मी ने मिल कर उसी के घर में कैद करके रखा है, और उसे अलग-अलग तरह से प्रताड़ना दे रहे होते हैं, क्योंकि बीते समय में हमजा ने अपनी बीवी बदरू के साथ बदसूलकी की होती है, और रोज ही वह अपनी बीवी कोदारू पिने के बाद, मानसिक और शारारिक चोट पहुंचाता है, बदरू ये सब हमजा के प्यार के लिए सहती रहती है, लेकिन सिलसिला रोज होता रहता, जिसके बाद बदरू ये ठान लेती है के वह अपना बदला लेके रहेगी और अपने के शोहर के साथ वह डिट्टो वही तरह पेश आएगी जैसे उसका शोहर उसके साथ पेश आता था। "औरतों का अपमान, सेहत के लिए हानिकारक है।" इसी लाइन पर फिल्म की पूरी कहानी टिक्की हुई है। यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी ड्रामा है, इसलिए फिल्म की कहानी हंसाती भी है, रुलाती भी है और डराती भी है। देखें फिल्म से जुडी तस्वीरें और पोस्टर्स फिल्म के डायलॉग फिल्म का टीज़र और साथ ही पहला पोस्टर 5 मई 2022 को रिलीज किया गया है। यह फिल्म 5 अगस्त 2022 को Netflix पर रिलीज हुई है। फिल्म का रिव्यु फिल्म के गीत फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई 2022 को रिलीज किया गया था।
डार्लिंग्स सेकंड हाफ में बोझिल होने के बावजूद आपको अपने क्लाईमैक्स के साथ तरोताज़ा कर देती है। हमारी तरफ से तो ये फिल्म मनोरंजन के मीटर पर पास होती है।
नवभारत टाइम्स
कलाकारों के अभिनय के मामले में यह फिल्म सोने जैसी खरी है लेकिन कहानी और निर्देशन के मामले में खोदा पहाड़ निकली चुहिया है।
अमर उजाला
ऐसी औसत सी हिंदी फिल्मों में कहानी खत्म होते होते हो वही जाता है जो फिल्म का मुख्य कलाकार चाहता है। मेंढक बच जाता है। बिच्छू अपनी गति को प्राप्त होता है।