..................... Red Chillies Entertainment is all set to make Darlings in Tamil & Telugu confirms Gaurav Verma who is Producer & COO।रेड चिली के प्रोड्यूसर और सीओओ ने किया कंफर्म तमिल और तेलुगू में भी बनेगी 'डार्लिंग्स' - Hindi Filmibeat

अब तमिल और तेलुगू में भी बनेगी 'डार्लिंग्स', प्रोड्यूसर्स ने किया कंफर्म

आलिया भट्ट, विजय वर्मा और शेफाली शाह स्टारर 'डार्लिंग्स' 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म की तारीफ सोसल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं। रिलीज के साथ ही 'डार्लिंग्स' नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म को शाहरुख खान की रेड चिली एंटरटेनमेंट और आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

अब रेड चिली एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म को तमिल और तेलुगु में भी बनाने का निर्णय लिया है। इसके बारे में बात करते हुए रेड चिली एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर और सीओओ गौरव वर्मा ने कहा है, ''डार्लिंग्स' को बनाने के दौरान हमने फैसला किया था कि इसे और भी भाषाओं में बनाई जानी चाहिए। फिल्म के कई परिदृश्य हैं जिसे कई भाषाओं में बेहतरीन तरीके से रूपांतरित किया जा सकता है। यह प्रक्रिया चल रही है।'

Red Chillies Entertainment is all set to make Darlings in Tamil & Telugu

फिल्म में स्थानीय संवेदनाओं के अनुसार फिल्म की थोड़ा सा बदलाव किया जाएगा। गौरव वर्मा ने कहा, 'फिल्म की कहानी वही रहेगी लेकिन इसमें हम स्थानीय दृष्टिकोण को लाने की कोशिश करेंगे। 'डार्लिंग्स' की कहानी मुंबई की थी लेकिन तमिल और तेलुगू के लिए हम अलग दुनिया का निर्माण करेंगे। हम किरदारों में भी स्थानीय स्पर्श लेकर आएंगे।'

'डार्लिंग्स' के जरिए रेड चिली एंटरटेनमेंट तमिल और तेलुगु दुनिया में भी कदम रखने जा रही है। गौरव वर्मा ने कहा- इस रास्ते पर हम काफी पहले से चलना चाह रहे थे। जवान भी कई भाषाओं में रिलीज होगी। तमिल और तेलुगू मार्केट में जाने का अर्थ यह नहीं कि हमारा वहां ऑफिस होगा। हम स्क्रिप्ट के अनुसार काम करेंगे। 'डार्लिंग्स' में वह क्षमता थी इसलिए हमने उसे तमिल और तेलुगू में बनाने का फैसला किया।'

Recommended Video

Alia Bhatt की Film Darlings इतनी बार देख चुकी हैं Suhana Khan, Actress को लेकर कहा ये

'डार्लिंग्स' ओटीटी पर रिलीज की गई है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट, विजय वर्मा और शेफाली शाह के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है जिसे तमिल और तेलुगू में बनाया जाएगा। ऐसे में फिल्म के कास्ट को देखना भी दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X