लाल सिंह चड्ढा का पहला रिव्यू, डार्लिंग्स का फाईनल रिज़ल्ट, कार्तिक आर्यन तेज़ाब रीमेक: ट्रेंड हो रही फिल्में

इस हफ्ते बॉलीवुड में तीन फिल्में काफी चर्चा में रहीं। पहली तो वो दो सुपरस्टार फिल्में हैं जिनके महाक्लैश का फैन्स को इंतज़ार है। लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन। दोनों फिल्में 11 अगस्त को रिलीज़ हो रही हैं। जहां ये दोनों फिल्में अपने प्रमोशन के बीच लगातार किसी ना किसी वजह से ट्रेंड होती रहीं वहीं तीसरी फिल्म थी डार्लिंग्स।

प्रोड्यूसर के तौर पर आलिया भट्ट की पहली फिल्म डार्लिंग्स रिलीज़ हुई। इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया। फिल्म को आलिया के साथ शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज़ ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आलिया भट्ट, शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में बनी हुई है।

trending-films-laal-singh-chaddha-first-review-alia-darlings-verdict-kartik-aaryan-tezaab-remake

बात करें रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा की तो अक्षय कुमार और आमिर खान स्टारर ये बहुप्रतीक्षित फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिलीज से एक हफ्ते ही शुरु कर दी गई है। रक्षाबंधन का रनटाइम केवल 1 घंटे 50 मिनट का है। जबकि लाल सिंह चड्ढा 2 घंटे 44 मिनट यानि की लगभग पौने तीन घंटे लंबी है। इससे जाहिर है कि थियेटरों में रक्षाबंधन को ज्यादा शोज मिलने की संभावना है। जानिए इस हफ्ते ट्रेंड में रही फिल्मों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

वरूण धवन - जान्हवी कपूर की बवाल

वरूण धवन - जान्हवी कपूर की बवाल

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म बवाल ने आखिरकार अपने आखिरी शेड्यूल को पूरा कर लिया है और मेकर्स फैन्स के लिए एक जबरदस्त वीडियो लेकर सामने आए हैं। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक रैपिंग वीडियो साझा किया, जिसमें लीड एक्टर वरुण धवन पोलैंड के वारसॉ में फिल्म की टीम के साथ एक सेल्फी वीडियो में फिल्म के लास्ट शेड्यूल के खत्म होने की जानकारी देते नजर आ रहे हैं। फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

जवान में विजय सेतुपति

जवान में विजय सेतुपति

सुपरस्टार शाहरुख खान ने कुछ समय पहले अपनी फिल्म जवान का ऐलान किया था और इसको देखकर पता चला था कि फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। अब इस फिल्म से एक और बड़ी खबर सामने आई है। पता चला है कि इस फिल्म में मुख्य विलेन के किरदार में अभिनेता विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। वह आने वाले हफ्तों में शूटिंग में शामिल होंगे। विजय सेतुपति भारत के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं, इसलिए अब तारीखों पर काम किया जा रहा है।

रोबोट वाली लव स्टोरी

रोबोट वाली लव स्टोरी

दिनेश विजान की रोमांटिक कॉमेडी में शाहिद कपूर और कृति सैनन रोमांस करते नज़र आएंगे। इस फिल्म को बेहद अलग लव स्टोरी कहा जा रहा था और अब इसका कारण सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोमांटिक कॉमेडी में शाहिद को रोबोटिक्स लड़के के रूप में दिखाया जाएगा, जबकि कृति रोबोट की भूमिका निभाएंगी। भारतीय संस्कृति की पृष्ठभूमि पर बनी इस आने वाली फिल्म में एक आदमी और मशीन के बीच के रोमांस पर एक अजीबोगरीब कहानी दिखाई जाएगी।

पोस्टपोन हुई लव रंजन फिल्म

पोस्टपोन हुई लव रंजन फिल्म

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अनाम लव रंजन फिल्म के सेट पर भीषण आग लगने के बाद निर्माताओं को इससे भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। साथ ही आग लगने की वजह से अब फिल्म के प्रोडक्शन में देरी हो रही है। बता दें, फिल्म के सिर्फ एक गाने की शूटिंग बची है। लेकिन दुर्घटना की वजह से शूटिंग में देरी हुई और अब रणबीर अपनी अगली फिल्म एनिमल को डेट्स दे चुके हैं। ऐसे में अब एनिमल के बाद ही रणबीर लव रंजन की फिल्म को खत्म कर पाएंगे।

जुनैद खान होते लाल सिंह चड्ढा

जुनैद खान होते लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के दौरान बताया कि फिल्म में पहले उनके बेटे जुनैद लाल सिंह चड्ढा बनने वाले थे। जुनैद ने इसका स्क्रीन टेस्ट भी दिया और जुनैद ने इतना बढ़िया काम किया कि आमिर को लगा ये रोल जुनैद को ही करना चाहिए। बाद में आमिर ने इस बारे में दिग्गजों से राय ली जिनमें यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा भी शामिल थे। सबने आमिर को यही सलाह दी कि इस फिल्म को चलाने के लिए एक सुपरस्टार के मज़बूत कंधों की ज़रूरत है। जुनैद इस फिल्म को निभा लेंगे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला पाएंगे। वहीं फिल्म का काल खंड ऐसा है जब जुनैद पैदा भी नहीं हुए थे, वो सिर्फ 27 साल के हैं, ऐसे में लोगों को जुनैद इस किरदार में फिट नहीं लगेंगे। इसके बाद आमिर ने ये फिल्म करने का फैसला किया।

कार्तिक आर्यन - श्रद्धा कपूर की तेज़ाब रीमेक

कार्तिक आर्यन - श्रद्धा कपूर की तेज़ाब रीमेक

कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर का नाम फिलहाल तेज़ाब रीमेक से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि तेज़ाब रीमेक के लिए श्रद्धा कपूर को अप्रोच किया गया और उन्हें ये काफी पसंद आया। श्रद्धा ने अभी तक कॉन्ट्रैक्ट साईन नहीं किया है लेकिन वो जल्दी ही ये भी कर लेंगी। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को कई बार साथ लाने की कोशिश की गई लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया।

लाल सिंह चड्डा का पहला रिव्यू

लाल सिंह चड्डा का पहला रिव्यू

आमिर खान और उनकी पूरी टीम फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित और डरी हुई है । लेकिन लाल सिंह चड्ढा का पहला रिव्यू सामने आया है जो यह बता रहा है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है । ओवरसीज सेंसर बोर्ड के सदस्य उमर संधू ने हाल ही में फिल्म देखी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी समीक्षा पोस्ट की और लाल सिंह चड्ढा को 'उत्कृष्ट कृति' कहा, और साथ ही इसे मस्ट वॉच बताते हुए चार स्टार भी दिए हैं। उमर संधू ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि कुल मिलाकर #laalsinghchaddha एक उत्कृष्ट कृति है।


More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X