X
भोला

भोला

Action | Drama | 30 Mar 2023 | U/A |
Hindi

2.5 /5 Users

3.5 /5 Filmibeat

भोला कहानी

भोला एक आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो तमिल फिल्म कैथी, साउथ की सुपरहिट फिल्म की हिंदी रिमेक है, फिल्म में अजय देवगन और तब्बू नज़र आये है। तमिल फिल्म कैथी अब बॉलीवुड में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का निर्देशन एक्टर अजय देवगन द्वारा किया जा गया है।  फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें   कहानी  10 साल की कैद के बाद, एक कैदी भोला, आखिरकार अपनी छोटी बेटी से मिलने के लिए घर जा रहा है।   भोला (अजय देवगन) की अब एक ही मंजिल है, वो उसकी बेटी जो अनाथालय में पल बढ़ रही होती है।  पुलिस भोला को लेकर जा ही रही होती है, जब एक ऐसी घटना घटती है, जिससे पूरी पुलिस फोर्स संकट में फंस जाती है। 40 पुलिस अधिकारी एक साथ एक पार्टी में बेहोश हो जाते हैं और उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल ले जाने की जरूरत है, अन्यथा सबकी जान जा सकती है। ऐसे में सभी को सही सलामत अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी आईपीएस डायना जोसेफ (तबू) पर पड़ती है।  लेकिन वो जख्मी है। लिहाजा, डायना ना चाहते हुए भी भोला से मदद मांगती है। दोनों एक ट्रक में 40 बेहोश पुलिस अधिकारियों को भरकर अस्पताल ले जाने की मिशन पर निकल पड़ते हैं। लेकिन भोला नहीं जानता है कि वो एक रास्ते पर जा रहा है, जहां उसका सामना उन शैतानों से पड़ेगा, जो मौत बनकर रास्ते में खड़े थे।  उसके एक तरफ थी बहादुर ईमानदार पुलिस अफसर डायना और दूसरी तरह ड्रग्स का धंधा करने वाला सिक्का गैंग, जो किसी भी तरह डायना से अपने 1000 करोड़ के ड्रग्स का पता पाना चाहते हैं। लेकिन ना डायना को और ना शैतानों को.. किसी को ये नहीं पता है कि वो एक चट्टान के सामने हैं, जो मौत तो महाकाल को चढ़ाकर कर आया है। भोला की पिछली जिंदगी की कहानी फिल्म के दूसरे हिस्से यानि की पार्ट 2 में दिखाया जाएगा।  लेकिन क्या उसे यह मुश्किल भरा सफर करना चाहिए और   क्या वह अपनी बेटी से मिल पाएगा? यही इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है... रिलीज  ये फिल्म 30 मार्च 2023 को बड़े परदे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म का टीजर 22 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया है और इसका ट्रेलर 6 मार्च को जारी किया गया है। बता दें फिल्म को 2D, 3D और IMAX 3D में भी उपलब्ध होगी। 
Read More

भोला कास्ट एंड क्रू

भोला क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर अजय देवगन
कहानी लोकेश कनगराज
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर असीम बजाज
संपादक धर्मेंद्र शर्मा
संगीत / म्यूजिक रवि बसरूर
निर्माता / प्रोड्यूसर अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

भोला समीक्षक की समीक्षा

अमर उजाला
फिल्म ‘भोला’ को थ्रीडी में रिलीज करने की जरूरत फिल्म देखने के बाद महसूस नहीं होती। और, फिल्म की मूल कहानी में जो फेरबदल अजय देवगन ने इसकी हिंदी रीमेक में किए हैं, जरूरत उनकी भी महसूस नहीं होती।
फिल्मीबीट हिंदी
अजय देवगन और तबू की 'भोला' स्क्रीनप्ले में कुछ कमियों के बावजूद प्रभावित कर जाती है। फिल्म के डायलॉग्स और एक्शन काफी दमदार है। खासकर यदि आप अजय देवगन के फैन हैं तो आपको भोला जरूर थियेटर में जाकर ही देखनी चाहिए।

भोला ट्रेलर

Video Thumbnail

भोला गाने

भोला फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

सेलेब्स बर्थडे/ सितारों का जन्मदिन

×
2.5 /5 Your Rating

भोला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+