X
होम टॉप-लिस्ट

हिंदुस्तान ही नहीं पाकिस्तान से भी इन सितारों का है खास कनेक्शन

Author Priya Tomar | Published: Saturday, October 21, 2023, 12:09 PM [IST]

These Bollywood Stars: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे सितारें हैं जिन्होंने हिंदुस्तान में तो अपनी खास पहचान बनाई ही हैं अपने दम पर परंतु पाकिस्तान में भी इन सितारों का खास कनेक्शन है। तो आज हम आपके ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारें में बताएंगे जिनका पाकिस्तान से खास कनेक्शन है।


cover image

Table of content

अमिताभ बच्‍चन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अमिताभ बच्चन का आता है। अमिताभ बच्चन का जन्म इलाहाबाद में हुआ था। इनकी मां तेजी बच्चन का जन्म पंजाब के लायलपुर में हुआ था, जिसे अब फैसलाबाद (पाकिस्तान) के नाम से जाना जाता है। तेजी बच्चन के पिता का नाम सरदार खजान सिंह था। तो इस तरह से बच्चन परिवार का भी खास कनेक्शन पाकिस्तान से है।

ह्रितिक रोशन

बॉलीवुड के हैंडसम हंग ऋतिक रोशन भी इस लिस्ट में शामिल होते हैं। मशहूर संगीतकार रोशन का जन्म 1917 में गुंजरावाला में हुआ था। यह कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन के दादा और राकेश रोशन के पिता रोशन लाल नागरथ थे। तो इस तरह से रोशन परिवार का भी ताल्लुक पाकिस्तान से है।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर मशहूर दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के ही वंशज हैं। और कपूर परिवार के मुखिया यानी पृथ्वीराज कपूर का जन्म 1906 में फैसलाबाद में हुआ था। यह जगह मौजूदा समय में पाकिस्तान में है। पृथ्वीराज कपूर ने हिन्दी सिनेमा में किस्मत आजमाई और देखते ही देखते वह सफल कलाकार बन गए। आज कपूर खानदान कितनी ही पीढियां फिल्म इंडस्ट्री में किसी ना किसी रूप में जुड़ी हैं और मशहूर हैं।

संजय दत्त

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी इसी लिस्ट में शामिल होते हैं। संजय दत्त के पिता और सिनेमा जगत के मशूहर अभिनेता सुनील दत्त का जन्म पाकिस्तान के झेलम स्थित खुर्द नामक गांव में हुआ था। लेकिन बंटवारे के बाद उनको अपनी जमीन जायदाद छोड़ कर भारत आना पड़ा। और फिर भारत आने के बाद उन्होंने अपनी खास पहचान बना ली। आज फिल्म इंडस्ट्री में दत्त परिवार एक जाना माना परिवार है।

शाहरूख खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान का भी खास कनेक्शन पाकिस्तान से है। शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया और दिल्ली में बस गया। और फिर दिल्ली में पढ़ाई-लिखाई करने के बाद अपना करियर बनाने के लिए शाहरुख मुंबई पहुंचे गए और आज मुंबई में एक शानदार जिंदगी जीते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+