Bholaa Day 2 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म का निकला दम, दो दिनों में सिर्फ इतने करोड़ की हुई कमाई

bholaa-day-2-box-office-collection-ajay-devgn-film-sees-a-massive-drop-35-percent-drop-in-collection

Bholaa Day 2 Box Office Collection: अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म 'भोला' जाहिर तौर पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। दो दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। दृश्यम 2 जैसी ब्लॉकबस्टर के बाद उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म भी उतना ही धमाकेदार प्रदर्शन करेगी, लेकिन ओसत ओपनिंग के बाद फिल्म शुक्रवार को भी कोई कमाल नहीं दिखा पाई है।

शुक्रवार को फिल्म ने 7.40 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद भोला की दो दिनों की कमाई 18.60 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का रास्ता काफी कठिन होने वाला है। अब फिल्म की सफलता और असफलता पूरी तरह वीकेंड कलेक्शन पर निर्भर करती है।

भोला के ट्रेलर को काफी औसत प्रतिक्रिया मिली थी, जिसका नतीजा फिल्म की ओपनिंग पर साफ देखने को मिला। उम्मीद है बॉलीवुड के बाकी निर्माता- निर्देशक भी इससे सबक सीखेंगे और फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों के सामने अपने बेस्ट तरीके से पेश करने की कोशिश करेंगे।

बजट और कमाई

बजट और कमाई

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 100 करोड़ तक का बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को वीकेंड पर तगड़ी कमाई करनी होगी। हालांकि भोला के पास ईद तक का लंबा समय है। ईद के पहले कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, यानि भोला सिनेमाघरों में टिके रह सकती है।

अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस

अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस

2022 में अजय देवगन की फिल्में रनवे 34 और थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। लेकिन दृश्यम 2 ने तहलका मचा दिया था। फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों शामिल हुई। लिहाजा, भोला से भी कम से कम 100 करोड़ की उम्मीद की जा रही थी। फिलहाल यह आंकड़ा दूर दिखता है।

नहीं मिला छुट्टी का फायदा

नहीं मिला छुट्टी का फायदा

भोला रामनवमी के मौके पर रिलीज हुई थी, जब देश में कई जगहों पर छुट्टी होती है। लेकिन अफसोस फिल्म इसका फायदा नहीं उठा पाई। खास बात है कि फिल्म अपने ट्रेलर से ही दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई थी, लिहाजा इसकी एडवांस बुकिंग काफी धीमी रही।

More from Filmibeat

Read more about: bholaa ajay devgn box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X