Bholaa Weekend Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ने रविवार को लगाई छलांग, यहां जानें 4 दिनों की कमाई

Bholaa Weekend Box Office Collection: अजय देवगन और तबू की हालिया रिलीज फिल्म भोला ने सिनेमाघरों में वीकेंड गुजार लिया है। जहां फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में उम्मीद से काफी नीचे का प्रदर्शन किया था, वहीं वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी छलांग देखी है। भोला ने शनिवार को 12.10 करोड़ और रविवार को 14 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है।
भोला ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस कुल 44 करोड़ तक की कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म का आगे का रास्ता कठिन होगा या आसान, ये सोमवार की कमाई पर निर्भर करेगा। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि भोला 100 करोड़ क्लब तक पहुंच पाती है या नहीं।
भोला के ट्रेलर को काफी औसत प्रतिक्रिया मिली थी, जिसका नतीजा फिल्म की ओपनिंग पर साफ देखने को मिला। अजय देवगन जैसे सुपरस्टार के होते हुए भी फिल्म ने 11.20 करोड़ की औसत ओपनिंग ली थी।

साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
बता दें, भोला साल 2023 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। पठान (544 करोड़) और तू झूठी मैं मक्कार (134.50 करोड़) के बाद बॉक्स ऑफिस अजय देवगन की फिल्म ने जगह बनाई है।

बजट और कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 100 करोड़ तक का बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ की कमाई करनी होगी। हालांकि भोला के पास ईद तक का लंबा समय है। ईद के पहले कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, यानि भोला सिनेमाघरों में टिके रह सकती है।

अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस
2022 में अजय देवगन की फिल्में रनवे 34 और थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। लेकिन दृश्यम 2 ने तहलका मचा दिया था। फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों शामिल हुई। लिहाजा, भोला से भी कम से कम 100 करोड़ की उम्मीद की जा रही थी। फिलहाल यह आंकड़ा दूर दिखता है।


Click it and Unblock the Notifications











