Bholaa Day 6 Box Office Collection: 50 करोड़ के पार पहुंची अजय देवगन की फिल्म, जानें छठे दिन का कलेक्शन

bholaa-day-6-box-office-collection-ajay-devgn-s-film-crosses-50-crore-mark-on-tuesday

Bholaa Day 6 Box Office Collection: अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म भोला सिनेमाघरों में 6 दिन गुजार चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ पार पहुंच चुकी है। अपने छठे दिन यानि की मंगलवार को फिल्म ने 4.80 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि सोमवार को, फिल्म ने 4.50 करोड़ कमाए थे। कहा जा सकता है कि फिल्म फिलहाल स्थिर गति में आगे बढ़ बढ़ रही है।

'भोला' ने शुरुआती दो दिनों में उम्मीद से काफी नीचे का प्रदर्शन किया, वहीं वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी छलांग देखी थी। बता दें, अपने पहले हफ्ते में भोला कुल 57-58 करोड़ तक पहुंच पाएगी।

मंगलवार को अजय देवगन की फिल्म ने 4.80 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद छह दिनों में फिल्म की कुल कमाई 53.58 करोड़ तक पहुंच चुकी है। हालांकि फिल्म का सफर अभी भी बेहद मुश्किल है। भोला के लिए 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाना नामुमकिन दिखता है।

मिला छुट्टियों का फायदा

मिला छुट्टियों का फायदा

फिल्म रामनवमी के मौके पर रिलीज हुई थी। वहीं मंगलवार को देश में महावीर जयंती की छुट्टी थी। इन छुट्टियों के वजह से भी फिल्म को थोड़ा फायदा मिला है।

फिल्म की अब तक 6 दिनों की कमाई कुछ इस तरह है-गुरुवार- 11.20 करोड़, शुक्रवार- 7.40 करोड़, शनिवार- 12.20 करोड़, रविवार- 13.48 करोड़, सोमवार- 4.50 करोड़, मंगलवार- 4.80 करोड़

शुरुआत से ही नहीं रहा क्रेज

शुरुआत से ही नहीं रहा क्रेज

भोला के ट्रेलर को काफी औसत प्रतिक्रिया मिली थी, जिसका नतीजा फिल्म की ओपनिंग पर साफ देखने को मिला। अजय देवगन जैसे सुपरस्टार के होते हुए भी फिल्म ने 11.20 करोड़ की औसत ओपनिंग ली थी।

अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस

अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस

2022 में अजय देवगन की फिल्में रनवे 34 और थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। लेकिन दृश्यम 2 ने तहलका मचा दिया था। फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों शामिल हुई। लिहाजा, भोला से भी कम से कम 100 करोड़ की उम्मीद की जा रही थी। फिलहाल यह आंकड़ा दूर दिखता है।

More from Filmibeat

Read more about: bholaa ajay devgn box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X