X
भोला
Action | Drama | 30 Mar 2023 | U/A |
Hindi

भोला कहानी

भोला एक आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो तमिल फिल्म कैथी, साउथ की सुपरहिट फिल्म की हिंदी रिमेक है, फिल्म में अजय देवगन और तब्बू नज़र आये है। तमिल फिल्म कैथी अब बॉलीवुड में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का निर्देशन एक्टर अजय देवगन द्वारा किया जा गया है। 

कहानी 
10 साल की कैद के बाद, एक कैदी भोला, आखिरकार अपनी छोटी बेटी से मिलने के लिए घर जा रहा है। भोला (अजय देवगन) की अब एक ही मंजिल है, वो उसकी बेटी जो अनाथालय में पल बढ़ रही होती है। पुलिस भोला को लेकर जा ही रही होती है, जब एक ऐसी घटना घटती है, जिससे पूरी पुलिस फोर्स संकट में फंस जाती है। 40 पुलिस अधिकारी एक साथ एक पार्टी में बेहोश हो जाते हैं और उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल ले जाने की जरूरत है, अन्यथा सबकी जान जा सकती है। ऐसे में सभी को सही सलामत अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी आईपीएस डायना जोसेफ (तबू) पर पड़ती है। 
लेकिन वो जख्मी है। लिहाजा, डायना ना चाहते हुए भी भोला से मदद मांगती है। दोनों एक ट्रक में 40 बेहोश पुलिस अधिकारियों को भरकर अस्पताल ले जाने की मिशन पर निकल पड़ते हैं। लेकिन भोला नहीं जानता है कि वो एक रास्ते पर जा रहा है, जहां उसका सामना उन शैतानों से पड़ेगा, जो मौत बनकर रास्ते में खड़े थे। 
उसके एक तरफ थी बहादुर ईमानदार पुलिस अफसर डायना और दूसरी तरह ड्रग्स का धंधा करने वाला सिक्का गैंग, जो किसी भी तरह डायना से अपने 1000 करोड़ के ड्रग्स का पता पाना चाहते हैं। लेकिन ना डायना को और ना शैतानों को.. किसी को ये नहीं पता है कि वो एक चट्टान के सामने हैं, जो मौत तो महाकाल को चढ़ाकर कर आया है। भोला की पिछली जिंदगी की कहानी फिल्म के दूसरे हिस्से यानि की पार्ट 2 में दिखाया जाएगा। लेकिन क्या उसे यह मुश्किल भरा सफर करना चाहिए और क्या वह अपनी बेटी से मिल पाएगा? यही इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है...

रिलीज 
ये फिल्म 30 मार्च 2023 को बड़े परदे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म का टीजर 22 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया है और इसका ट्रेलर 6 मार्च को जारी किया गया है। बता दें फिल्म को 2D, 3D और IMAX 3D में भी उपलब्ध होगी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+