..................... Bholaa: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद, OTT की राह पर अजय देवगन की फिल्म, जानिए कब और कहां होगी रिलीज | Ajay Devgn's box office flop Bholaa to come on OTT now, Know when and where to watch Bholaa on Ott - Hindi Filmibeat

Bholaa: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद, OTT की राह पर अजय देवगन की फिल्म, जानिए कब और कहां होगी रिलीज

ajay-devgn-s-box-office-flop-bholaa-to-come-on-ott-now-know-when-and-where-to-watch-bholaa-on-ott

Bholaa on OTT: अजय देवगन की फिल्म 'भोला' इस साल 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। लेकिन जिन लोगों ने इस थियेटर्स में जाकर नहीं देखा है, बता दें अब ये ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस एक्शन- एडवेंचर फिल्म की स्ट्रीमिंग राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदी है।

कुछ फिल्में थियेट्रिकल और ओटीटी रिलीज के बीच जहां तीन महीने तक समय लेती है, भोला 6 से 7 हफ्ते में ही ओटीटी पर आने वाली है। बता दें, अजय देवगन और तबू स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। सिनेमाघरों में यह बिना किसी कंपिटिशन के रिलीज हुई थी, फिर भी तीन हफ्तों में फिल्म का सफर खत्म हो गया।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

11.20 करोड़ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग देने के बाद, भोला का लाइफटाइम कलेक्शन 82 करोड़ तक का रहा है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 101 करोड़ तक की कमाई की है। बता दें, फिल्म का बजट 100 करोड़ तक का बताया जा रहा था।

ओटीटी पर कब होगी रिलीज!

बहरहाल, ओटीटी रिलीज की बात करें तो ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मई के मध्य में रिलीज होने वाली है। उम्मीद कर सकते हैं कि दर्शकों द्वारा ओटीटी पर इसे अच्छा रिस्पॉस देखने को मिलेगा। बता दें, अजय देवगन ना सिर्फ इस फिल्म में एक्टर थे.. बल्कि इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण भी उन्होंने ही किया था।

2022 में अजय देवगन की फिल्में रनवे 34 और थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। लेकिन दृश्यम 2 ने तहलका मचा दिया था। फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों शामिल हुई। लिहाजा, भोला से भी कम से कम 100 करोड़ की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन फिल्म वहां तक नहीं पहुंच पाई और फ्लॉप रही।

Read more about: ajay devgn bholaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X