..................... Dasara Day 2 Box Office Collection: भोला को पछाड़कर आगे निकली नानी की पैन इंडिया फिल्म, 50 करोड़ पार | Dasara Day 2 Box Office Collection: Nani's pan- India film grossed 53 crores worldwide - Hindi Filmibeat

Dasara Day 2 Box Office Collection: भोला को पछाड़कर आगे निकली नानी की पैन इंडिया फिल्म, 50 करोड़ पार

dasara-day-2-box-office-collection-nani-s-pan-india-film-grossed-53-crores-worldwide

Dasara Day 2 Box Office Collection: नानी की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडियन फिल्म 'दसरा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और यह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ने दो दिनों में 53 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

बता दें, दसरा इस हफ्ते अजय देवगन की फिल्म भोला के साथ रिलीज हुई थी। जहां भोला बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही है, दसरा को लेकर अच्छा क्रेज देखा जा सकता है।

नानी की सबसे बड़ी फिल्म

एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भोला को पीछे छोड़ दिया है। दसरा को श्रीकांत ओडेला ने निर्देशित किया है जोकि एक डेब्यूटेंट हैं। यह फिल्म नानी की अब तक की सबसे अधिक बजट वाली फिल्म है। जहां इसे आलोचकों से तारीफ मिली रही है, वहीं कुछ दर्शक दसरा की तुलना केजीएफ और पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म देखने के बाद फैन्स ने खुलकर फिल्म के बारे में बात कि और बताया कि ये फिल्म बाकियों से कैसे अलग है।

केजीएफ और पुष्पा से अलग है दसरा

फिल्म दसरा, केजीएफ और पुष्पा के बीच की गई तुलना पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "जब दर्शक सिनेमाघरों में आएंगे, तो उन्हें एक 'नई दुनिया' देखने मिलेगी। दसरा दोनों फिल्मों से विजुअली अलग अलग है। किरदार बहुत अलग हैं। जब लोग दसरा को सिनेमाघरों में देखेंगे, तो यह उनके लिए एक असाधारण फिल्म अनुभव होगा।" वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, "यह एक टिपिकल एक्शन थ्रिलर से कहीं ज्यादा है। यह फिल्म पूरी पैसा वसूल फिल्म है।"

भारत में कलेक्शन

फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर पहले दिन 18 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन कमाई 10 करोड़ के आसपास रही। खास बात है कि ओवरसीज में भी फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है। नानी की यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई है।

Read more about: dasara nani bholaa ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X