Kannur Squad Review: 2023 की सबसे दमदार पुलिस थ्रिलर का OTT पर दबदबा, एक बार देखेंगे तो भूल नहीं पाएंगे!
Kannur Squad Malayalam Movie Review: इन दिनों मलयालयम सिनेमा की गूंज है। हर तरफ इन्हीं फिल्मों की बात हो रही है। अगर आप भी मलयालम सिनेमा से अपना राबता रखना चाहते हैं, तो ये खास सीरीज आपके लिए है। जी हां, हमने शुरू की है एक सीरीज, जिसमें हम आपको बताएंगे मलयालम सिनेमा का AtoZ.

इस सीरीज में हमने अब तक A- Aavesham, B- Bhoothkaalam, C- Cold Case, D- Drishyam, E- Eko, F- Family, G- Golam, H- Hridyam, I- Iratta, J- Jana Gana Mana का रिव्यू किया है और अब हम K- Kannur Squad का रिव्यू करने जा रहे हैं। आइए इस मलयालम फिल्म के रिव्यू पर डालें एक नजर।
यह फिल्म 28 सितंबर 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ममूटी, अजीज नेदुमंगद, रोनी डेविड राज, शबरीश वर्मा, किशोर, विजयराघवन, अर्जुन राधाकृष्णन, ध्रुवन, दीपक परम्बोल और अन्य भी शामिल हैं। इस फिल्म को ममूटी ने डायरेक्ट किया है।
क्या है कहानी
यह फिल्म केरल पुलिस की एक खास टीम कन्नूर स्क्वॉड की कहानी है। सब-इंस्पेक्टर जॉर्ज मार्टिन (ममूटी) अपनी टीम- रॉनी डेविड राज, शबरीश वर्मा और अजीज नेदुमंगद के साथ एक मुश्किल केस सुलझाने में लगे हैं। कहानी तब और रोमांचक होती है जब एक हत्या के आरोपी राज्य से भाग जाते हैं और पुलिस को 10 दिनों के अंदर उन्हें पकड़ना होता है। फिल्म में दिखाया गया है कि टीम के लोग अपने पर्सनल स्ट्रगल और मुश्किल हालातों के बावजूद अपराधियों का पीछा करते हैं और उन्हें पकड़ने के लिए केरल से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा और इंडो-नेपाल सीमा तक जाते हैं।
कैसी है फिल्म
डायरेक्टर रोबी वर्गीज राज ने फिल्म को जितना हो सके रियलिस्टक और भरोसेमंद बनाया है। कहानी में सस्पेंस और रोमांच दोनों हैं। कुछ एक्शन सीन, जैसे कि भीड़ और आग से घिरे गांव में पुलिसकर्मी फंस जाते हैं, दर्शकों को एंटरटेन रखने में कामयाब हो सकते हैं। फिल्म सिर्फ केस सुलझाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पुलिसकर्मियों की कमजोरियों और उनकी टीम की कहानियों को भी दिखाती है। 2 घंटे 40 मिनट की लंबाई के बावजूद फिल्म कभी भी धीमी नहीं पड़ती। एडिटिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक इसे लगातार रोचक बनाए रखते हैं।
कैसी है एक्टिंग
ममूटी ने जॉर्ज मार्टिन के रोल को बहुत ही बैलेंस्ड और भरोसेमंद तरीके से निभाया है। रॉनी डेविड राज ने जयन के रोल में अपनी अब तक की बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। अजीज नेदुमंगद और शबरीश वर्मा ने भी अपने रोल में शानदार और भरोसेमंद काम किया है। किशोर का कैमियो आदर्श आईपीएस अधिकारी के रूप में ध्यान खींचता है, जबकि अर्जुन राधाकृष्णन का खलनायक का किरदार डरावना और मजबूत है। कुल मिलाकर सभी कलाकारों ने कहानी के साथ मेल खाता हुआ परफॉर्मेंस दिया है।
फाइनल रिव्यू
Kannur Squad एक रोमांचक और रियलिस्टिक पुलिस थ्रिलर है। फिल्म में सस्पेंस, एक्शन और इंसानी कहानी का अच्छा बैलेंस है। ममूटी की शानदार परफॉर्मेंस और टीम का कैमिस्ट्री फिल्म को और मजेदार बनाती है। यह फिल्म असली पुलिस अधिकारियों की मेहनत और उनकी चुनौतियों को दिखाती है। अगर आप पुलिस ड्रामा और क्राइम थ्रिलर देखना पसंद करते हैं, तो यह फिल्म जरूर देखें।
अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि ये फिल्म OTT प्लैटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है।


Click it and Unblock the Notifications











