Family Movie Review: 'भला आदमी' निकला सबसे बड़ा दरिंदा! इस फिल्म ने समाज की सबसे गंदी सच्चाई दिखाई

Rating:
3.5/5

Family Malayalam Movie Review: हम एक खोज पर निकले हैं, मलयालम सिनेमा की खूबसूरती की खोज पर, जहां हम आपको रोज एक फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसे आपको एक बार तो जरूर देखनी चाहिए। इस सीरीज में मलयालम सिनेमा की A,B,C के बारे में जानेंगे।

Family Malayalam Movie Review

जी हां, इस सीरीज में हम AtoZ फिल्मों का रिव्यू करेंगे और आपको बताएंगे कि आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या नहीं। अभी तक A से Aavesham, B से Bhoothkaalam, C से Cold Case, D से Drishyam, E से Eko का रिव्यू कर चुके हैं और आज हम F से Family का रिव्यू करने जा रहे हैं।

कहानी में क्या है?

Family की कहानी केरल के इडुक्की जिले के एक छोटे से पहाड़ी गांव में सेट है। यह गांव बाहर से शांत, धार्मिक और संस्कारी नजर आता है, लेकिन अंदर ही अंदर कई डरावनी सच्चाइयों को छुपाए हुए है।

कहानी का मुख्य किरदार है सोनी, जिसे गांव का हर व्यक्ति एक नेकदिल इंसान मानता है। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है, जरूरतमंदों की मदद करता है और हर मुश्किल में सबसे पहले खड़ा दिखाई देता है। गांव वालों की नजर में सोनी भरोसे का दूसरा नाम है।

लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, धीरे-धीरे साफ होता है कि यह भरोसा ही सबसे बड़ा धोखा है। सोनी के बर्ताव में छुपी एक भयानक सच्चाई सामने आती है, जिसे समाज और धार्मिक संस्थाएं जानबूझकर नजरअंदाज करती रहती हैं। फिल्म यह दिखाती है कि कैसे बच्चों के साथ हो रहे गलत काम को 'इज्जत', 'समझौते' और 'धर्म' के नाम पर दबा दिया जाता है।

कैसी है फिल्म?

डॉन पलथारा की Family कोई शोर मचाने वाली या तेज़ रफ्तार फिल्म नहीं है। यह बेहद शांत, धीमी और गंभीर फिल्म है, जो बिना चीखे समाज की सबसे डरावनी सच्चाई दिखा देती है।

फिल्म की खास बात यह है कि यहां बहुत कुछ सीधे नहीं दिखाया जाता, बल्कि कैमरे की दूरी, खामोशी और लंबे शॉट्स के जरिए दर्शक खुद समझने पर मजबूर हो जाता है कि क्या गलत हो रहा है। यही वजह है कि फिल्म देखने के बाद भी लंबे समय तक दिमाग में बनी रहती है।

फिल्म धर्म, चर्च और समाज की भूमिका पर तीखे सवाल उठाती है। यह दिखाती है कि कई बार संस्थाएं अपराध को रोकने के बजाय उसे ढकने का काम करती हैं, और पीड़ितों की आवाज़ को हमेशा दबा दिया जाता है।

कैसी है एक्टिंग?

विनय फॉर्ट (सोनी) इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने ऐसा किरदार निभाया है जो ऊपर से बेहद साधारण और मददगार लगता है, लेकिन अंदर से उतना ही खौफनाक है। उनकी एक्टिंग डर पैदा करता है, बिना ओवरएक्टिंग के।

दिव्या प्रभा एक जागरूक रिश्तेदार के रूप में इंपैक्ट छोड़ती हैं। उनका किरदार दर्शाता है कि सच देखने के बाद भी समाज कैसे आंखें बंद कर लेता है।

मैथ्यू थॉमस (सोनी का भाई) कम स्क्रीन टाइम में भी अपनी चुप्पी और दूरी से बहुत कुछ कह जाते हैं।

बाकी कलाकार भी कहानी के साथ ईमानदारी से जुड़े नजर आते हैं।

फाइनल रिव्यू

Family एक जरूरी लेकिन असहज फिल्म है। यह मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि सोचने और सवाल उठाने के लिए बनी है। फिल्म यह साफ संदेश देती है कि अपराध सिर्फ अपराधी की वजह से नहीं होते, बल्कि समाज की चुप्पी भी उन्हें बढ़ावा देती है। यह फिल्म हर किसी के लिए नहीं है, लेकिन जो लोग गंभीर और सच्ची सिनेमा देखना पसंद करते हैं, उनके लिए Family एक मजबूत एक्सपीरिएंस है।

ये फिल्म जुलाई 2023 में रिलीज हुई थी और इसे आप OTT प्लैटफॉर्म प्राइम वीडियो में देख सकते हैं। इस फिल्म को IMDb पर 6.1 रेटिंग मिली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X