Bhoothakaalam Movie Review: ये हॉरर नहीं, दिमाग से खेलने वाला खेल है! देखकर उड़ेगी रात की नींद

Rating:
3.5/5

Bhoothakaalam Movie Review: बॉलीवुड फिल्मों को तो आपने अब तक काफी एक्सप्लोर किया होगा, लेकिन हम आपको मलयालम सिनेमा से रूबरू करवाएंगे। हमने एक सीरीज शुरू की है, मलयालम सिनेमा कि AtoZ फिल्मों का रिव्यू किया जाएगा।

Bhoothakaalam Movie Review

अब तक A से Avesham का रिव्यू किया जा चुका है और आज दो फरवरी को हम B से Bhoothakaalam का रिव्यू करने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं मलयालम सिनेमा की ABCD...

'भूतकालम' की कहानी

Bhoothakaalam की कहानी एक घर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां बीमारियां और मौत की परछाइयां हैं। आशा (रेवती), एक विधवा और स्कूल टीचर, अपने बेरोजगार बेटे विनू (शेन निगम) और बीमार सास के साथ रहती हैं। मां-बेटे का रिश्ता पहले ही नाजुक था और दादी की मौत के बाद और भी खराब हो गया।

विनू घर में अजीब आवाजें सुनने लगता है और कभी-कभी अपनी दादी को भी देखने लगता है। अब यह साफ नहीं होता कि ये सब उसकी मेंटल डिप्रेशन के कारण है या घर में कोई भूत या दुष्ट आत्मा है।

फिल्म धीरे-धीरे मां और बेटे के रिश्ते, उनके डर और भावनाओं को दिखाती है। डरावनी घटनाएं घर के हर कोने में महसूस होती हैं, लेकिन फिल्म सिर्फ जंप स्केयर पर निर्भर नहीं करती। इसके बजाय सस्पेंस और सीक्रेसी का माहौल बनाए रखकर दर्शकों को पूरी कहानी में बांधे रखा गया है।

कैसी है फिल्म?

यह फिल्म धीरे-धीरे परत दर परत खुलती है और घर और उसमें रहने वाले लोगों की दुनिया में दर्शकों को ले जाती है। फिल्म का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता है और रहस्यमयी घटनाओं के साथ कहानी में टेंशन बनाए रखती है। कैमरा वर्क और क्लोज-अप शॉट्स दर्शकों को घर के भीतर की घटनाओं का हिस्सा बनाते हैं। म्यूजिक और माहौल कहानी को और प्रभावशाली बनाते हैं। फिल्म में जंप स्केयर्स कम हैं और ज्यादा फोकस किरदारों की मानसिक स्थिति पर है, जिससे यह थ्रिलर दूसरी फिल्मों से अलग महसूस होती है।

कैसी है एक्टिंग?

शेन निगम और रेवती की एक्टिंग फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। रेवती अपनी भावनाओं को आंखों और बॉडी लैंग्वेज से प्रभावशाली तरीके से पेश करती हैं। शेन निगम अपने किरदार की उदासी और डर को अच्छे से निभाते हैं। सपोर्टिंग कैरेक्टर जैसे कि सायजू कुरूप और गिलु जोसेफ भी मुख्य कहानी में सपोर्टिंग रोल निभाते हैं। दोनों लीड कैरेक्टर्स के बीच का रिश्ता और उनका डर दर्शकों को पूरी तरह जोड़ता है।

फाइनल रिव्यू

भूतकालम एक कमाल की थ्रिलर फिल्म है, जो मां-बेटे के रिश्ते, उनके पर्सनल स्ट्रगल और रहस्यमयी घटनाओं को बेहतरीन तरीके से दिखाती है। फिल्म का डरावना माहौल, कम किरदार और लीड एक्टर्स की जबरदस्त एक्टिंग इसे एक बेहतरीन एक्सपीरिएंस बनाती है। अगर आप मानसिक तनाव और रहस्यों पर आधारित थ्रिलर पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपको बैठने नहीं देगी।

कहां देख सकते हैं ये फिल्म

ये फिल्म 21 जनवरी 2022 को रिलीज हुई थी और अब OTT पर अवेलेबल है। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं। ये हिंदी डब भाषा में भी अवेलेबल है।

More from Filmibeat

Read more about: movie review
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X