REVIEW..कोशिश तो बहुत की..लेकिन हर जगह मार खा गई 'हसीना'
Recommended Video

Haseena Parkar Movie Review: Shraddha Kapoor to show Life of Queen of Mumbai | FilmiBeat
/5
शानदार पॉइंट - कुछ भी नहीं
निगेटिव पॉइंट - डायरेक्शन, परफॉर्मेंस, स्क्रीनप्ले
शानदार मोमेंट - फिल्म के एक सीन में जज अचानक चीख पड़ता है और बोलता है कि 'हम इनपर नोवेल नहीं लिख रहे हैं।" और आप भी हां बोलते हुए अपना सर हिलाएंगे।
बॉलीवुड में कास्टिंग को लेकर जितनी दिक्कते हैं, इतनी शायद ही किसी चीज़ को लेकर हों। हसीना पारकर पहले सोनाक्षी सिन्हा करने वाली थीं और वो फिल्म की परफेक्ट चॉइस थीं। श्रद्धा का अभिनय और लुक्स दोनों ही हसीना के लिए मेल नहीं खाते और ये कमी पूरी फिल्म में साफ साफ दिखती है।
हसीना पारकर, श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे बड़ी कोशिश है जिसमें वो बुरी तरह विफल होती दिखती हैं। कुछ सीन्स में उनका अभिनय इतना हास्यास्पद है कि आप समझ नहीं पाएंगे कि कोई इतनी फिज़ूल कोशिश क्यों करेगा।


Click it and Unblock the Notifications











