VIDEO: भारत की जीत पर पाकिस्तान में बजा जन-गन-मन... पाकिस्तानियों मे काटा केक किया जबरदस्त सेलिब्रेशन

India Victory Celebration In Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में काफी तनाव देखने को मिला है। इसका असर खेल के मैदान पर भी नजर आया। एशिया कप 2025 के दौरान भारत ने कई मौकों पर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जताया। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया और ट्रॉफी भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से लेने से इनकार कर दिया।

India Victory Celebration In Pakistan

मैच के दौरान भी दिखा विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के दौरान कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरफ से भारतीय खिलाड़ियों की ओर इशारे किए गए थे। इन घटनाओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को और साफ कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पाकिस्तानी फैंस भारत की महिला टीम की जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तानी परिवार ने गाया भारतीय राष्ट्रगान

वीडियो में एक पाकिस्तानी युवक अपने परिवार के साथ दिखाई देता है। वह दिल पर हाथ रखकर पूरे जोश के साथ भारत का राष्ट्रगान गा रहा है। उसके साथ खड़ी बच्चियां और एक बुजुर्ग व्यक्ति भी राष्ट्रगान गाते नजर आते हैं।

जीत की खुशी में काटा केक

वीडियो में यह भी दिखता है कि भारतीय महिला टीम की जीत की खुशी में उस परिवार ने केक भी काटा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे खेल भावना की मिसाल बता रहे हैं।

भारत ने जीता वर्ल्ड कप

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 299 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मैच 52 रन से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X