..................... Kuldeep Yadav will marry Vanshika after winning the World Cup, details revealed - Hindi Filmibeat

वर्ल्ड कप जीतते ही घोड़ी चढ़ेगा ये धाकड़ क्रिकेटर? सामने आईं शादी की डिटेल्स, मसूरी पहुंचेगे रिश्तेदार

Kuldeep Yadav Marriage Details: इंडियन क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड कप जीती है और 2026 में एक बार फिर से विश्व चैंपियन बनी है। इस दौरान सभी खिलाड़ी और पूरा देश काफी खुश था। लेकिन अब खबर आ रही है कि एक इंडियन क्रिकेटर दूल्हा बनने वाला है।

Kuldeep Yadav

जी हां, हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम चायनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की जो कि चर्चा में है। जी हां, कुछ समय पहले दोनों की सगाई हुई थी और इसके बाद फैंस इंतजार कर रहे थे कि कब कुलदीप को शादी के स्टेज पर देखेंगे। कुलदीप यादव ने इस टूर्नामेंट में सारे मैच नहीं खेले हैं लेकिन जितने भी खेले हैं वो काफी शानदार रहे हैं।

कब होगी शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुलदीप यादव इसी महीने 14 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि कुलदीप वंशिका को अपना हमसफर बनाने वाले हैं। खबरें सामने आईं हैं कि दोनों उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में होंगे और वहां पर शादी के लिए एक लग्जरी रिसॉर्ट बुक किया गया है।

इस शादी में ज्यादा लोग नहीं होंगे बल्कि कुछ गिने चुने लोग जैसे दोस्त और करीबी दोस्त नजर आने वाले हैं। काफी जल्दी दोनों की शादी के रस्में शुरु होने वाली हैं। गौरतलब है कि कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आकर काफी वायरल हुईं थीं।

कौन हैं वंशिका

वंशिका की बात करें तो वो कुलदीप यादव को बचपन से जानती हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं और ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई वो नहीं जान पाए। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पढ़ाई की है। इसके अलावा पता चला था कि वो एलआईसी से भी जुड़ी हैं। कुलदीप यादव और वंशिका एक दूसरे को लेकर सोशल मीडिया पर ज्यादा बातें नहीं करते हैं और वो फाफी कम एक्टिव रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X