कौन है अनुराग डोभाल की 8 महीने प्रेग्नेंट पत्नी रितिका चौहान? क्यों छोड़ गई करोड़पति यूट्यूबर का घर

Anurag Dobhal Wife Riika Chauhan: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें सोशल मीडिया पर UK07 Rider के नाम से जाना जाता है, इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ, परिवार और पत्नी के बारे में बात की। वीडियो में उन्होंने ये भी बताया कि वो अलगे महीना पापा बनने वाले हैं लेकिन उनकी पत्नी उनका गर छोड़ गई हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें काफी परेशान किया जा रहा है।

Anurag Dobhal Wife Riika Chauhan

इसके बाद उनका एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह फैंस से बात करते हुए अपनी कार को डिवाइडर से टकराते नजर आए। यह वीडियो देखने के बाद फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। अब लोग उनकी पत्नी रितिका चौहान के बारे में जानना चाहते हैं।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी दोनों की कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितिका पहले अनुराग की फैन थीं। बताया जाता है कि उन्होंने करीब दो से तीन साल तक उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किए। बाद में अनुराग ने जवाब दिया और दोनों की बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।

दो साल डेट करने के बाद की शादी

करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने मई 2025 में शादी कर ली। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते थे और फैंस उन्हें एक खुशहाल कपल मानते थे।

शादी के बाद शुरू हुए झगड़े

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि शादी के बाद दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे। इसके बाद नई शुरुआत करने के लिए दोनों देहरादून शिफ्ट हो गए थे। हालांकि बाद में अनुराग ने कहा कि रितिका उन्हें छोड़कर चली गईं।

बच्चे की खबर के बाद भी बढ़ा विवाद

सितंबर में दोनों ने बताया था कि वे अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। लेकिन इसके कुछ समय बाद अनुराग ने अपने व्लॉग में कहा कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाला बच्चा उनके लिए उम्मीद की तरह था।

सोशल मीडिया पर रितिका की आखिरी पोस्ट

रितिका चौहान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रही हैं और उनके करीब 92 हजार फॉलोअर्स हैं। उनका आखिरी पोस्ट अनुराग के बर्थडे पर था, जिसमें दोनों साथ में केक काटते हुए खुश नजर आ रहे थे। इस फोटो को फैंस ने काफी पसंद किया था।

हालांकि अभी तक रितिका की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है, इसलिए फैंस लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: anurag dobhal bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X