दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाले भोजपुरी गाना, 1 अरब से ज्यादा व्यूज के साथ रचा इतिहास, देखें Full Video
Bhojuri Most Watched Song Record: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कई ऐसे गाने हैं जो सालों बाद भी यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे बड़े सितारों के गाने अक्सर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल करते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भोजपुरी गाने की बात करें तो यह गाना इन बड़े नामों का नहीं, बल्कि Ritesh Pandey का है।

उनका सुपरहिट गाना Hello Kaun आज भी यूट्यूब पर धूम मचा रहा है और इसे 1 अरब से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
2019 में रिलीज हुआ, आज भी बरकरार है क्रेज
गाना Hello Kaun साल 2019 में रिलीज हुआ था। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उस समय इस गाने पर हजारों रील्स और शॉर्ट वीडियो भी बनाए गए थे।
इस गाने को Ritesh Pandey और Sneha Upadhya ने मिलकर गाया है। गाने में रितेश पांडे खुद भी नजर आते हैं और उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया।
फैंस बोले- भोजपुरी में रच दिया इतिहास
आज भी इस गाने पर दर्शक जमकर कमेंट करते हैं। कई फैंस इसे भोजपुरी इंडस्ट्री का ऐतिहासिक गाना बताते हैं।
एक यूजर ने लिखा, "भोजपुरी में बहुत बड़ा इतिहास रच दिए भैया।"
वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, "ये रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। जब तक भोजपुरी रहेगा, तब तक इस गाने का नाम लिया जाएगा।"
कौन हैं रितेश पांडे?
Ritesh Pandey भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सिंगर, एक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में काम किया है।
फिल्मों की बात करें तो वह Balma Bihar Wala 2 और Tohre Me Basela Pran जैसी फिल्मों से चर्चा में आए थे।
लेकिन असली पहचान उन्हें गाना Hello Kaun से मिली, जिसने उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय बना दिया। यह गाना 2020 में ग्लोबल यूट्यूब म्यूजिक वीडियो चार्ट में नंबर 1 तक पहुंच गया था।
राजनीति में भी सक्रिय हैं रितेश पांडे
संगीत और फिल्मों के अलावा Ritesh Pandey राजनीति में भी सक्रिय हैं। साल 2025 में वह Jan Suraaj Party से जुड़ गए थे और सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखते रहते हैं।
खेसारी लाल यादव के गाने भी रहे सुपरहिट
भले ही Hello Kaun सबसे ज्यादा व्यूज वाला भोजपुरी गाना है, लेकिन इंडस्ट्री में कई और गाने भी हैं जिन्हें करोड़ों बार देखा गया है।
इनमें Khesari Lal Yadav का गाना Palang Sagwan Ke शामिल है, जिसे यूट्यूब पर करीब 59 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
वहीं उनका एक और गाना Nimbu Kharbuja Bhail 2 भी काफी पॉपुलर रहा है और इसे लगभग 50 करोड़ के आसपास व्यूज मिल चुके हैं।
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हर साल नए गाने आते हैं, लेकिन Hello Kaun ने जो रिकॉर्ड बनाया है, उसे तोड़ना आसान नहीं होगा। 1 अरब से ज्यादा व्यूज के साथ यह गाना आज भी भोजपुरी म्यूजिक की सबसे बड़ी हिट्स में गिना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











