जमकर दिए इंटीमेट सीन अब प्रेग्नेंट होने तो तरसी, इस एक्ट्रेस ने 25 बी ग्रेड फिल्मों में दिखाया हुस्न

Monalisa B Grade Films: भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Monalisa ने अपने करियर के शुरुआती संघर्ष को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आर्थिक मजबूरियों की वजह से उन्हें लगभग 25 बी-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा और उस दौरान उन्होंने बोल्ड व इंटीमेट सीन करने से भी परहेज़ नहीं किया।

Monalisa B Grade Films

Monalisa के पास नहीं थे काम के ऑप्शन

मोनालिसा ने कहा कि उस समय उनके पास ज्यादा ऑप्शन नहीं थे और काम की जरूरत थी, इसलिए जो भी प्रोजेक्ट मिले, उन्होंने स्वीकार कर लिए। उन्होंने बताया कि कई फिल्मों का बजट बेहद कम था, लेकिन वही काम उनके लिए आगे बढ़ने का जरिया बना।

Monalisa के इंटीमेट सीन्स

अभिनेत्री के मुताबिक, इन फिल्मों में से कोई कभी थिएटर तक नहीं पहुंचीं। वह मानती हैं कि उस दौर में किए गए कुछ प्रोजेक्ट्स रिलीज नहीं हुए, जो शायद उनके लिए बेहतर ही रहा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कैमरे के सामने इंटीमेट सीन करने में उन्हें कभी असहज महसूस नहीं हुआ, क्योंकि वह इसे अपने काम का हिस्सा मानती थीं।

पैसों के लिए Monalisa में किए ये काम

मोनालिसा ने अपनी निजी जिंदगी का जिक्र करते हुए बताया कि आज भी परिवार की जिम्मेदारियों और माता-पिता के इलाज पर काफी खर्च होता है। इसी वजह से उन्होंने करियर के शुरुआती दौर में फाइनेंशियल स्टैबिलिटी पाने के लिए हर तरह के काम किए।

मां ना बन पाने का दुख

Monalisa ने हाल ही में प्रेग्नेंसी और बच्चे को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए कहा कि उनका मां बनने का सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया, जिसे लेकर कभी-कभी उन्हें दर्द भी महसूस होता है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद अक्सर लोग उनसे बच्चे को लेकर सवाल करते हैं। इसके साथ ही मोनालिसा ने ये भी बताया था कि वो काफी समय से फैमिली प्लानिंग कर रही है लेकिन फिलहाल चीजें उनके फेवर में नहीं हैं।

Monalisa का करियर

गौरतलब है कि Monalisa ने बंगाली फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में भोजपुरी सिनेमा व हिंदी टीवी में पहचान बनाई। आज वह इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और कई लोकप्रिय टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: monalisa bhojpuri bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X