दहशत में रिहाना, 10 राउंड फायरिंग से थर्राया बेवर्ली हिल्स आलीशान बंगला, गिरफ्तार हुई महिला
Rihanna Mansion Firing: हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर Rihanna के अमेरिका के Beverly Hills स्थित घर के बाहर रविवार (8 मार्च 2026) दोपहर फायरिंग की घटना हुई। जानकारी के मुताबिक घर के बाहर करीब 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

फायरिंग के समय घर में थीं रिहाना
Los Angeles Police Department (LAPD) के अनुसार, दोपहर करीब 1:21 बजे पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हमला हुआ, उस समय रिहाना अपने घर के अंदर मौजूद थीं। हालांकि किसी को चोट नहीं आई।
कार में बैठकर चलाई गई गोलियां
पुलिस के मुताबिक हमलावर महिला एक कार में बैठी हुई थी। उसने कार से ही रिहाना के घर की ओर कई गोलियां चलाईं। एक गोली घर की दीवार को पार करते हुए अंदर तक पहुंच गई, लेकिन किसी को नुकसान नहीं हुआ।
आधे घंटे में पकड़ी गई संदिग्ध
फायरिंग करने के बाद महिला सफेद Tesla कार से भाग गई। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और करीब 30 मिनट के भीतर उसे Sherman Oaks इलाके के एक शॉपिंग सेंटर की पार्किंग से हिरासत में ले लिया।
परिवार के साथ रहती हैं रिहाना
रिहाना अपने पार्टनर और रैपर ASAP Rocky के साथ इस घर में रहती हैं। उनके तीन छोटे बच्चे भी हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे या नहीं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











