एक्टिंग छोड़ रहे हैं वरुण धवन ये होगी आखिरी फिल्म, फिर कुछ वक्त करेंगे सिर्फ ये काम

Varun Dhawan Break From Acting: फिल्म इंडस्ट्री से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा राह है कि Varun Dhawan अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज के बाद एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की योजना बना रहे हैं।

Varun Dhawan Break From Acting

बताया जा रहा है कि अभिनेता खास तौर पर अपनी पत्नी Natasha Dalal और बेटी लारा के साथ वक्त बिताना चाहते हैं।

'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट

'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते बाद यानी 12 जून को रिलीज किया जाएगा।

आगे बढ़ाई गई रिलीज डेट

बताया जा रहा है कि Toxic की रिलीज डेट में बदलाव के बाद मेकर्स ने अपनी फिल्म की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया। फिल्म की रिलीज टालने की जानकारी Tips Films के मैनेजिंग डायरेक्टर Ramesh Taurani ने आधिकारिक बयान जारी कर दी।

उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज डेट पहले से 5 जून तय थी और इसकी घोषणा कई महीने पहले की जा चुकी थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टीम को लगा कि तारीख आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

डेविड धवन कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन

फिल्म का निर्देशन David Dhawan ने किया है। फिल्म के पोस्टर से यह एक ट्रायंगल लव स्टोरी लगती है, जिसमें वरुण धवन के साथ Mrunal Thakur और Pooja Hegde अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

वहीं, हाल ही में आई Border 2 में वरुण के अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा था। अब दर्शकों को उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

More from Filmibeat

Read more about: varun dhawan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X