Anurag Dobhal Accident Video: आखिरी व्लॉग के बाद अनुराग डोभाल का खतरनाक कार एक्सीडेंट, ऐसी है हालत, FULL VIDEO
Anurag Dobhal Car Accident: मशहूर यूट्यूबर Anurag Dobhal (यूके07 राइडर) का बेहद जबरदस्त कार एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ मिनट पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल रील पोस्ट की थी, जिसमें वे अपने परिवार से जुड़ी परेशानियों के बारे में बात कर रहे थे। वीडियो में वे काफी भावुक नजर आ रहे थे। बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपना आखिरी व्लॉग शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया था।

तेज रफ्तार में चला रहे थे कार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वे वीडियो बना रहे थे तब कार भी चला रहे थे। वीडियो में कार का स्पीडोमीटर करीब 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार दिखा रहा था। इतनी तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना काफी खतरनाक माना जाता है। हालांकि बताया जा रहा है कि फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं और सेफ हैं।
अचानक डिवाइडर से टकराई कार
बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद कार का कंट्रोल बिगड़ गया और गाड़ी सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस चिंता जताने लगे।
UkRider aka Anurag Dobhal safe after car crash
— The Khabri (@TheKhabriTweets) March 7, 2026
pic.twitter.com/xBXPEDfZF6
हादसे के बाद सुरक्षित हैं अनुराग
राहत की बात यह है कि हादसे के बाद Anurag Dobhal सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि इस घटना के बाद कई लोग सोशल मीडिया पर यह भी कह रहे हैं कि ड्राइविंग करते समय वीडियो बनाना या फोन इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











