तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह द्वारा किया गया है। शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में साथ नजर आये हैं। शाहिद और कृति के अलावा फिल्म में, धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी साथ में नजर आये हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक 8 अप्रैल को रिलीज हुआ है। दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर इस फिल्म के निर्माता हैं। कहानी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कहानी शुरू होती है आर्यन (शाहिद कपूर) जो एक रोबोटिक्स इंजीनियर है। उसकी मासी उर्मिला (डिंपल कपाड़िया) की एक बड़ी रोबोटिक्स कंपनी है और वह उसे एक प्रोजेक्ट के लिए अमेरिका बुलाती है। वहां उसकी मुलाकात उर्मिला की मैनेजर सिफरा (कृति सेनन) से होती है। दोनों की मुलाकात होती है, दोनों साथ में घूमते हैं, जोशीले रोमांटिक ट्रैक पर डांस करते हैं और यहां तक कि इनटिमेट भी हो जाते हैं। लेकिन इस कहानी ट्वीस्ट तब आता है जब आर्यन को पता चला कि सिफरा एक रोबोट है, लेकिन उसे तब तक सिफरा से प्यार हो चुका होता है। तो क्या रोबोट और इंसान की इस प्रेम कहानी का सुखद अंत होगा या दुःखद यह आपको यह फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। रिलीज यह फिल्म जल्द ही 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में वैलेंटाइन डे के अवसर पर रिलीज हुई है।
फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ इस साल की पहली मेगास्टार पकाऊ फिल्म है। 2019 में ‘कबीर सिंह’ से जो कुछ शाहिद कपूर ने कमाया था, उसे वह अपनी ‘फर्जी’ जैसी सीरीज और ‘जर्सी’ जैसी फिल्म में गंवा चुके हैं।
फिल्मीबीट हिंदी
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में एक बेहतरीन फिल्म बनने की क्षमता थी, लेकिन यह औसत से भी नीचे की फिल्म साबित हुई। यह एक बेहतरीन कॉन्सेप्ट था जो व्यर्थ हो गया।