TBMAUJ BOX COLLECTION Day 4: शाहिद और कृति की केमिस्ट्री ने मचाई धूम, चौथे दिन किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BOX OFFICE COLLECTION Day 4: शाहिद कपूर (Shahid kapoor) और कृति सेनन (Kriti sanon) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। वेलेंटाइन वीक में रिलीज हुई शाहिद-कृति की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) फैन्स का दिल जीत रही है। फिल्म की कहानी के साथ ही फिल्म में स्टार की केमिस्ट्री और रोमांस कपल्स को बेहद पसंद आ रहा है। जिस वजह से फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखी जा रही है।
कितना हुआ चौथे दिन का कलेक्शन
अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में इंसानी और रोबाट प्यार का शानदार तालमेल दिखाया गया है। यह वजह है कि फैन्स फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें कि फिल्म का चौथे दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है चलिए जानते हैं कि फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
इस दिन इतना हुआ कलेक्शन
1- पहला दिन- 6.7 करोड़ रुपये
2- दूसरा दिन- 9.65 करोड़ रुपये
3- तीसरा दिन-10.75 करोड़ रुपये
दुनिया भर में फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई देखें कलेक्शन
वहीं फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (अनुमानित) इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 30.85 करोड़ रुपये। बता दें कि फिल्म काफी कम बजट में बनकर तैयार हुई है। फिल्म के बजट को देखते हुए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 52.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ओवरसीज कलेक्शन 20 करोड़ रुपये। फिल्म अपने रिलीज के चौथे दिन दुनियाभर में 60 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि इस फिल्म के साथ ही सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर भी लगी है। जो फिल्म को कहीं ना कहीं टक्कर दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications











