X
होम » सेलेब्स » शाहिद कपूर
शाहिद कपूर

शाहिद कपूर

Actor/Actress
जीवनी:  शाहिद कपूर जो शाहिद खटटर के भी रूप में जाने जाते हैं, हिन्‍दी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता हैं। फिल्‍मों में आने से पहले शाहिद ने कई म्‍यूजिक वीडियोज और टीवी विज्ञापनों में काम किया है। वे हिन्‍दी फिल्‍मों में लंबे समय से काम कर रहे हैं। ऑनस्‍क्रीन के साथ साथ वे अपने ऑफस्‍क्रीन जीवन के वजह से भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। वे अपने डांस मूव्‍स के लिए भी जानते हैं और बॉलीवुड में एक अच्‍छे डांसर के रूप में भी उनकी पहचान है। पृष्‍ठभूमि शाहिद कपूर का जन्‍म दिल्‍ली में हुआ था। उनके पिता का नाम पंकज कपूर है जो कि मशहूर फिल्‍म अभिनेता हैं। उनकी मां का नाम नीलिमा अजीम है। उनके 3 भाई बहन हैं-सना कपूर, ईशान खटटर और रूहान कपूर पढ़ाई शाहिद की पढ़ाई ज्ञान भारती स्‍कूल, दिल्‍ली से हुई इसके बाद की पढ़ाई के लिये वे मुंबई के राजहंस विद्यालय चले गए। शादी शाहिद कपूर की शादी वर्ष 2015 में मीरा राजपूत से हुई है। शाहिद के 2 बच्चे है, बेटी का नाम 'मिशा' और बेटे का नाम 'जैन' है।  देखें, शाहिद अनदेखी तस्वीरें  करियर शाहिद के फिल्‍मी करियर की शुरूआत मुख्‍य अभिनेता के तौर पर फिल्‍म 'इश्‍क विश्‍क' से हुई थी। इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला। फिल्‍म को भी सराहा गयाा इस फिल्‍म के बाद शाहिद ने कई फिल्‍मों में काम किया लेकिन वे ज्‍यादा सफल नहीं हो पाईं। फिल्‍म 'विवाह' और 'जब वी मेट' में वे काफी पसंद किए गए और लड़कियों के बीच पहले से और ज्‍यादा चर्चित हो गए उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है लेकिन उन्‍होंने कभी भी हार नहीं मानी। शाहिद की प्रमुख फिल्‍में विवाह, आर राजकुमार, पद्मावत और जब वी मेट आदि हैं। 
और पढ़ें

शाहिद कपूर फिल्में

शाहिद कपूर:

शाहिद कपूर

नाम शाहिद कपूर
जन्म की तारीख 25 Feb 1981
उम्र 45
दिल्‍ली
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

शाहिद कपूर कुल कमाई

कुल कमाई

शाहिद कपूर तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+