शाहिद ट्विटर रिव्यू- कड़वी सच्चाई जो झकझोर देगी आपको

शाहिद फिल्म ने रिलीज से पहले ही लोगों को आकर्षित करना शुरु कर दिया था। इस शुक्रवार को शाहिद की रिलीज के बाद तो फिल्म ने लोगों को भारी मात्रा में प्रभावित करना शुरु कर दिया है। राज कुमार यादव की एक्टिंग के कायल तो लोग पहले से ही थे लेकिन शाहिद फिल्म में राजकुमार द्वारा निभाए गये रियल किरदार की प्रशंसा करते लोग नहीं रुक रहे हैं। लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी शाहिद को लेकर सिर्फ पॉजिटिव कमेंट्स किये हैं सभी ने कहा है कि शाहिद को देखने के लिए अपने परिवार को लेकर लोगों को जाना चाहिए। शाहिद फिल्म एक ऐसी फिल्म है जो कि आपके एक ऐसी सच्चाई से रुबरु कराएगी जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

शाहिद फिल्म देखने के बाद अर्चना एल पनिया का कहना है "शाहिद एक ऐसी फिल्म है जिसे लोगों को अपनी फैमिली के साथ देखने जाना चाहिए। सभी ने शाहिद फिल्म को 4 स्टार्स दिये हैं और फिल्म को देखने के बाद तो यही लगा कि शाहिद को चार नहीं बल्कि पांच स्टार्स मिलने चाहिए थे।" वेद प्रकाश ने कहा है "शाहिद फिल्म आपके एक ऐसा एक्सपीरिंयस देगी जो कि फिल्म को देखने के बाद भी आपके साथ ही रहेगा। किस तरह से अच्छे वकील चाहें तो वो हमारे इंडिया के स्लो लीगल सिस्टम को तेज कर सकते हैं। शाहिद का सब्जेक्ट बहुत ही बेहतरीन है।"

अरशद कमल ने लिखा है "राजकुमार जिनकी काई पो छे फिल्म में परफॉर्मेंस बेहतरीन थी उन्होने शाहिद के किरदार को सांस दी है। इसके साथ ही प्रभलीन संधु, केके मेनन और तिग्मांशू ने अपने अपने किरदार बहुत ही खूबसूरती के साथ निभाए हैं।" मिस परप्लीशियस का कहना है अगर शाहिद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं करती है तो ये हमारी फिल्मों के टेस्ट पर एक बहुत बड़ा सवाल होगा। क्योंकि शाहिद जैसी फिल्में लोगों को जरुर देखनी चाहिए जो कि एक बेहतरीन मैसेज देती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X