"शाहरूख खान केवल स्टार हैं.....एक्टर आठ सालों से गायब!"
[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान की चक दे इंडिया ने हाल ही में आठ साल पूरे होने का जश्न मनाया और इसके बाद ट्विटर पर फैन्स ने इसे ट्रेंड भी किया। लेकिन जब कुछ खास चीज़ें ट्रेंड होती हैं तो उन पर प्रतिक्रिया आना भी लाज़िमी है। ऐसा ही एक प्रतिक्रिया दी सिटीलाइट्स और शाहिद जैसी फिल्मों के अवार्ड विनिंग डायरेक्टर हंसल मेहता ने।

हंसल मेहता ने ट्वीट करके कहा कि चके दे इंडिया एक ऐसी फिल्म थी जिसने साबित किया था कि शाहरूख खान कितने बेहतरीन एक्टर हैं। लेकिन उसके बाद ऐसा कुछ नहीं हुआ। शायद उनके अंदर के स्टार को उनके अंदर के बेमिसाल एक्टर को चैलेंज देना चाहिए।
[8 years Ago: कैट में बिज़ी सलमान, शाहरूख के नाम इंडिया, अजय लापता!]
इस पर शाहरूख खान ने जवाब देते हुए कहा कि स्टार को एक्टर से चैलेंज चाहिए ही नहीं। उन्हें दोनों ही काफी पसंद हैं। दोनों ही मेरे हिस्से हैं और मैं दोनों के ही साथ खुश हूं।
हालांकि हंसल मेहता के ट्वीट्स को बाद में फैन्स ने आपत्तिजनक माना और हंसल मेहता ने वापस ट्वीट किया कि लोगों ने उनकी बात को काफी गलत तरह से लिया है। वो भी शाहरूख के उतने ही बड़े फैन हैं, जितने कि बाकी सब।


Click it and Unblock the Notifications













