शाहिद फिल्म को देश भर का सलाम, राजकुमार ने दिल छू लिया!
शाहिद फिल्म को लेकर यंग जेनरेशन भी काफी उत्सुक है। सोशल साइट्स पर तो शाहिद फिल्म को लेकर इतने सारे कमेंट्स और चर्चे हो रहे हैं कि फिल्म रिलीज से पहले ही हिट होती दिख रही है। हालांकि फिल्म को प्रोफिट के लिए नहीं बनाया गया है लेकिन फिर भी फिल्म को देखने के बाद बॉलीवुड स्टार्स तक ने फिल्म की तारीफ की है। हुमा कुरैशी ने ट्वीट किया है और लिखा है कल रात मैंने शाहिद फिल्म देखी। इस फिल्म को सारे इनाम मिलने चाहिए। राजकुमार यादव ने क्या परफॉर्मेंस दी है। उन्हें मेरा सलाम।
सकीब सलीम ने लिखा है राजकुमार यादव को मैं सिर झुकाकर सलाम करता हूं। उन्होंने हम सभी को इंसपायर किया है। हंसल मेहता जी को हमारा ढेर सारा धन्यवाद उन्होंने शाहिद जैसी खूबसूरत फिल्म बनाई। शाहिद फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं। राजकुमार के लिए भी ये एक बहुत ही बड़ा दिन होगा क्योंकि राजकुमार का एक ही सपना है कि वो ऐसा काम करें ऐसी फिल्में करें जो कि उनके ना रहने पर भी लोगों के दिलों में बसें और उनकी फिल्मों से ही उनकी पहचान हो।


Click it and Unblock the Notifications












