शाहिद कपूर
Born on 25 Feb 1981 (Age 43) दिल्ली
शाहिद कपूर जीवनी
शाहिद कपूर जो शाहिद खटटर के भी रूप में जाने जाते हैं, हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। फिल्मों में आने से पहले शाहिद ने कई म्यूजिक वीडियोज और टीवी विज्ञापनों में काम किया है। वे हिन्दी फिल्मों में लंबे समय से काम कर रहे हैं। ऑनस्क्रीन के साथ साथ वे अपने ऑफस्क्रीन जीवन के वजह से भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। वे अपने डांस मूव्स के लिए भी जानते हैं और बॉलीवुड में एक अच्छे डांसर के रूप में भी उनकी पहचान है।
पृष्ठभूमि
शाहिद कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम पंकज कपूर है जो कि मशहूर फिल्म अभिनेता हैं। उनकी मां का नाम नीलिमा अजीम है। उनके 3 भाई बहन हैं-सना कपूर, ईशान खटटर और रूहान कपूर
पढ़ाई
शाहिद की पढ़ाई ज्ञान भारती स्कूल, दिल्ली से हुई इसके बाद की पढ़ाई के लिये वे मुंबई के राजहंस विद्यालय चले गए।
शादी
शाहिद कपूर की शादी वर्ष 2015 में मीरा राजपूत से हुई है। शाहिद के 2 बच्चे है, बेटी का नाम 'मिशा' और बेटे का नाम 'जैन' है।
देखें, शाहिद अनदेखी तस्वीरें
करियर
शाहिद के फिल्मी करियर की शुरूआत मुख्य अभिनेता के तौर पर फिल्म 'इश्क विश्क' से हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। फिल्म को भी सराहा गयाा इस फिल्म के बाद शाहिद ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वे ज्यादा सफल नहीं हो पाईं। फिल्म 'विवाह' और 'जब वी मेट' में वे काफी पसंद किए गए और लड़कियों के बीच पहले से और ज्यादा चर्चित हो गए उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। शाहिद की प्रमुख फिल्में विवाह, आर राजकुमार, पद्मावत और जब वी मेट आदि हैं।
संबंधित