Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BOX OFFICE PREDICTION: शाहिद-कृति के रोमांस ने मचाया धमाल, पहले दिन इतना हुआ

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Prediction: अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में लीड रोल में बॉलीवुड की जानी मानी हसीना कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर। दोनों की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई फिल्म कपल्स को खास पसंद आ रही है। ऐसे में सभी का इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म पहले दिन आखिर कितने करोड़ की कमाई करेगी।
पहले दिन इतना कमा सकती है फिल्म
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फायर ने तो फैन्स का दिल जीता है ऐसे में Sacnilk.Com की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। बता दें कि इस फिल्म के साथ ही सिनेमाघरों में लगी है ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर जो जल्द ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच टक्कर भी देखी जा सकती है। बता दें कि शाहिद और कृति के फिल्म का बजट 75 करोड़ के आस पास है। जबकि फाइटर का 250 करोड़ रुपये से अधिक है।
जानें फिल्म के बारे में
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) फिल्म में कृति सेनन रोबोट की भूमिका में नजर आ रही हैं। वहीं शाहिद कपूर रोबोट इंजीनियर (आर्यन) की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में देखेंगे कि आर्यन की फैमिली चाहती है कि जल्द ही आर्यन की शादी फिक्स हो जाए, लेकिन आर्यन को कोई भी लड़की पसंद नहीं आती है। ऐसे में आर्यन की मौसी डिंपल कपाड़िया (उर्मिला) उसे अमेरिका बुला लेती हैं। जो खुद रोबोट कंपनी की मालकिन होती हैं। वह आर्यन की देखभाल के लिए सिफ्रा को (कृति सेनन) को चुनती हैं। आर्यन सिफ्रा को देखते ही उसके प्यार में पागल हो जाता है। वह बिना सिफ्रा की सच्चाई जाने सिफ्रा को अपने घर की बहू बनाने के लिए तैयार हो जाता है और अपने परिवार से मिलवा देता है। कहानी अंत काफी दिलचस्प हो जाता है तब आर्यन और सिफ्रा की शादी होती है। फिल्म के अंत को जानने के लिए आप सिनेमाघर जानकर फिल्म का आनंद ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











