X
होम टॉप-लिस्ट

भूल भुलैया 2 से गंगूबाई काठियावाड़ी तक साल 2022 के 15 सबसे ज्यादा देखे गए बॉलीवुड फिल्म ट्रेलर

Author Sandhya Yadav | Updated: Thursday, December 29, 2022, 12:02 PM [IST]

एक फिल्म ट्रेलर हमे फिल्म का एक जबरदस्त नमूना पेश करता है, जिसे देख दर्शक फिल्म को देखने के लिए उत्साहित होते हैं, यहाँ हम आपके लिए Youtube पर साल 2022 में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले बॉलीवुड फिल्म ट्रेलरों की सूची लायें है।


cover image
Video Thumbnail

भूल भुलैया 2 - 79+ मिलियन

भूल भुलैया 2 का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था तब इस फिल्म को काफी ट्रोल किया गया था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अपनी जबरदस्त कामयाबी के झंडे गाड़े। 

Video Thumbnail

गंगूबाई काठियावाड़ी - 88+ मिलियन

संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया था, फिल्म में आलिया का यह अवतार देख सभी चौक गए थे। 

Video Thumbnail

सम्राट पृथ्‍वीराज - 84+ मिलियन

अक्षय की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को बॉक्स-ऑफिस पर काफी निराशा का सामना करना पड़ा, अक्षय की यह फिल्म भले न चली हो, लेकिन इस फिल्म का ट्रेलर, इस साल के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले बॉलीवुड फिल्मों के ट्रेलर, की लिस्ट में आता है।   

Video Thumbnail

शमशेरा - 106+ मिलियन

फिल्म शमशेरा जो इस साल की डिजास्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है, इस फिल्म के ट्रेलर को भी यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया है। फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर लीड रोल में दिखे थे। 

Video Thumbnail

रक्षा बंधन - 63+ मिलियन

1 भाई और 4 बहनों की कहानी कहती है यह फिल्म रक्षा बंधन, जिसके ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।  

Video Thumbnail

बच्चन पांडे - 65+ मिलियन

फिल्म बच्चन पांडे को भी बॉक्स-ऑफिस पर असफलता हासिल हुई लेकिन, फिल्म का ट्रेलर को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिला था। 

Video Thumbnail

लाइगर - 56+ मिलियन

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म लाइगर के ट्रेलर को भी यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया था, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप रही। 

Video Thumbnail

विक्रम वेधा - 57+ मिलियन

साउथ की फिल्म विक्रम-वेधा को बॉलीवुड में इसी सामान नाम 'विक्रम वेधा' से रीमेक किया गया जिसमे ऋतिक हुए सैफ ने काफी शानदार परफॉरमेंस दी है। 

Video Thumbnail

लाल सिंह चड्ढा - 54+ मिलियन

फारेस्ट गंप पर बेस्ड कहानी लाल सिंह चड्ढा के भी ट्रेलर को दर्शकों ने यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया है। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान लीड रोल में दिखाई दिए थे। 

Video Thumbnail

थैंक गॉड - 55+ मिलियन

फैंटसी कॉमेडी फिल्म थैंक गॉड में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में दिखाई दिए हैं, फिल्म का ट्रेलर भी काफी मजेदार था। 

Video Thumbnail

द कश्‍मीर फाइल्‍स - 51+ मिलियन

एक ऐसी फिल्म जिसने हिंदी सिनेमा के इतिहास में क्रांति ला दी, और जो कश्मीरी हिन्दुओं के दर्द को बयां करती है, द कश्मीर फाइल्स। 

Video Thumbnail

एक विलेन रिटर्न्स - 54+ मिलियन

एक विलेन की रिलीज के आठ साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट एक विलेन रिटर्न रिलीज हुई, जिसके ट्रेलर को भी यूट्यूब पर इस साल काफी पसंद किया गया था। 

Video Thumbnail

जयेशभाई जोरदार - 49+ मिलियन

जयेशभाई जोरदार, फिल्म के नाम के हिसाब से यह फिल्म बिलकुल भी जोरदार नहीं निकली, लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज पर दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। 

Video Thumbnail

दृश्यम 2 - 48+ मिलियन

क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 7 साल बाद वही पुराने केस की कहानी साथ रिलीज हुई, इस फिल्म का ट्रेलर वाकई फिल्म के सस्पेंस को बढ़ाता है। 

Video Thumbnail

भेड़िया - 47+ मिलियन

फिल्म की कहानी के साथ फिल्म का प्लाट बिलकुल नया है, जिसमे वरुण धवन को भेड़िया बनते हुए दिखाया गया है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+