लाल सिंह चड्ढा एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन अद्वित चंदन ने किया है। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर मुख्य किरदार में दिखाई दिए हैं। इस फिल्म की कहानी को अतुल कुलकर्णी ने लिखा है। लीड किरदारों के अलावा मोना सिंह और साउथ के स्टार नागा चैतन्य , फिल्म में सहायक भूमिका में दिखाई देंगें। साउथ स्टार नागा चैतन्य इस फिल्म से हिंदी सिनेमा मे कदम रखने जा रहें हैं। फिल्म के कास्ट और क्रू कहानी इस फिल्म की कहानी शुरू होती है लाल सिंह चड्ढा फिल्म के लीड कैरेक्टर से जो रेल यात्रा करते हुए अपने जीवन की अजीबो गरीब कहानी सुनाता है, लाल सिंह चड्ढा (आमिर खान) ट्रेन में अपने सामने बैठी महिला से कहता है, "मेरी मम्मी कहती थी कि जिंदगी गोलगप्पे जैसी होंदी है, पेट भले ही भर जावे, मन नहीं भरता"। इसके साथ ही वो डिब्बे में रखे कुछ गोलगप्पे और मसालेदार पानी की एक बोतल निकालता है और उसके साथ ही अपने जीवन की यादों की पोटली को खोल देता है। सामने बैठी महिला पहले लाल की बातों में दिलचस्पी नहीं लेती है। लेकिन जैसे जैसे लाल की बातें बढ़ती हैं, सिर्फ वही नहीं बल्कि पूरे कंपार्टमेंट के लोग दिलचस्पी से उसके किस्से सुनने लगते हैं। लाल की कहानी शुरु होती है उसकी मां (मोना सिंह) से, जो उसे हमेशा यही कहती थी कि वो कुछ भी कर सकता है। बुद्धि से कमजोर लाल पढ़ाई लिखाई में मुश्किल से आगे बढ़ पाया, लेकिन दौड़ने में चैंपियन था। स्कूल में उसकी सबसे पहली दोस्त बनी रूपा (करीना कपूर खान), जो उसके जीवन के हर अलग अलग पड़ांव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लाल सिंह चड्ढा की कहानी उसके बचपन से शुरु होती है, फिर 1983 के वर्ल्ड कप से लेकर ऑपरेशन ब्लूस्टार, इंदिरा गांधी की हत्या, 1984 दंगा, बाबरी मस्जिद, मुंबई धमाके, मिस यूनिवर्स में सुष्मिता सेन की जीत, कारगिल वॉर, 26/11 मुंबई हमला, अन्ना हजारे के आंदोलन और नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान तक पहुंचती है। इस सफर के अलग अलग पड़ांव में लाल सिंह चड्ढा के कुछ खास रिश्ते बनते हैं। रूपा के अलावा, सेना में उसकी दोस्ती होती है कि बालाराजू (नागा चैतन्य) से और फिर वॉर के दौरान उसका सामना होता है मोहम्मद (मानव विज) से.. ये रिश्ते लाल की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हैं। शुरू में लाल अपने पैरों से कमजोर और एक मंदबुद्धि का बच्चा होता है, जिसकी माँ उसे कमियों अनदेखा करके, लाल को उसकी खूबियों के लिए प्रोत्साहित करती है। और इस तरह से कहानी आगे कई पड़ाव पर जाती है, जो साधारण से आदमी लाल सिंह चड्ढा की असाधारण यात्रा के सफर पर ले जाती है जहाँ आप, प्यार, गर्मजोशी, खुशी से भर जायेंगें, रोयेंगें और हँसेंगें भी। इस आश्चर्य से भरी कहानी में कई मोड़ आते हैं, जो कई सीख दे जाते हैं। फिल्म के डायलाग फिल्म के गीत ये फिल्म 1986 की नोवेल फोररेस्ट गंप पर आधारित है फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की गयी है। देखें फिल्म की तस्वीरें और पोस्टर्स फिल्म का ट्रेलर 30 मई 2022 को रिलीज किया गया है।
हॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक के तौर पर आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' निराश नहीं करती है। फिल्म के लेखन में कुछ कमियां हैं, लेकिन कलाकारों के परफॉर्मेंस उन कमियों को दबा देती है।
अमर उजाला
अगर आपको अरसे से एक फिल्म ऐसी देखने का इंतजार रहा है जिसमें अच्छे सिनेमा के सारे तो नहीं लेकिन अधिकतर तत्व मौजूद हों तो फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ जरूर देखनी चाहिए।