आमिर खान पर चढ़ा 'अंग्रेजी बीट' का नशा; सोफे पर बैठे-बैठे सोनम बाजवा के साथ कुछ इस तरह थिरकते नजर आए!

Aamir Khan at Carry on Jatta 3 launch party: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि वह जो भी काम करते हैं एकदम परफेक्शन के साथ करते हैं। हालांकि आमिर खान की आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन आमिर खान के जलवे फिर भी कम नहीं हुए हैं।
जी हां, आमिर खान आजकल गिप्पी ग्रेवाल के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' को प्रमोट करते और उनका साथ देते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लॉन्च पर आमिर खान नजर आए थे, जिसमें उन्होंने कपिल शर्मा के साथ खूब हंसी-मजाक किया।
एक बार फिर आमिर खान कैरी ऑन जट्टा 3 की टीम गिप्पी ग्रेवाल, सोनम बाजवा और अन्य मेंबर्स के साथ 'अंग्रेजी बीट' गाने पर नजर सोफे बैठे-बैठे थिरकते नजर आए।
जी हां, ये पूरी टीम पार्टी का जश्न मना रही थी। जश्न के दौरान सभी कॉकटेल फिल्म के गाने को अंग्रेजी बीट दे गा रहे थे और कैरी ऑन जट्टा 3 की पूरी टीम मस्ती करती दिखाई दे रही है। इस दौरान आमिर खान भी खूब तालियां बजाकर गाने को एंजॉय कर रहे हैं और सोफे पर बैठे-बैठे अचानक थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। आमिर खान के सामने सोफे पर सोनम बाजवा भी तालियां बजाते हुए गाने को एन्जॉय कर रही हैं।
आपको बता दें, ये जश्न कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च की खुशी में मनाया जा गया था। गिप्पी ग्रेवाल ने कुछ घंटे पहले ही यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और बताया कि इस जश्न की वजह क्या है। साथ ही उन्होंने कपिल शर्मा, सोनम बाजवा के साथ आमिर खान और बाकी अन्य लोगों को भी टैग किया।
इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 1 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बहरहाल, आमिर खान के डांस का ये अंदाज देख फैंस को खूब हैरान हो रहे हैं।
बताते चलें, गिप्पी ग्रेवाल ने फिल्म के ट्रेलर लांच की कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें आमिर खान गिप्पी ग्रेवाल के साथ गाड़ी के बाहर नाचते हुए तो कहीं सोनम बाजवा और कपिल शर्मा के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











