जब आमिर खान ने कपिल शर्मा से कहा, 'आपने अभी तक मुझे अपने शो पर नहीं बुलाया'; कपिल ने दिया ऐसा जवाब...

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्डा के फ्लॉप होने के बाद जैसे चुप्पी साध ली थी। ऐसा लगता है कि उन्हें फिल्म के असफल होने से उन्हें गहरा धक्का लगा था। लेकिन एक बार फिर आमिर खान चर्चा में हैं।
आमिर खान अपने अफेयर या तीसरी शादी को लेकर होने वाली अफवाहों नहीं बल्कि गिप्पी ग्रेवाल की आने वाली पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान हुए वाक्या के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, लॉन्च के मौके पर आमिर खान और कपिल शर्मा दोनों मौजूद थे। कॉमेडियन ने सुपरस्टार के पैर छुए और उसके बाद खूब हंसी-मजाक हुआ।
कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, सुपरस्टार आमिर खान ने द कपिल शर्मा शो को बेहद पसंद किए जाने की बात कबूल की। जैसे ही कपिल मंच पर पहुंचे, उन्होंने आमिर खान के पैर छूए, बाद में आमिर ने उन्हें गले लगाया।
आमिर खान ने बताया कि वे कॉमेडियन कपिल शर्मा के बहुत बड़े फैन । आमिर खान ने कहा, "" मैंने कपिल को सिर्फ 2-3 हफ्ते पहले फोन किया था। मैं आजकल काम कम कर रहा हूं। फैमिली के साथ ज्यादा समय देता हूं। मुझे हर रात सोने से पहले कॉमेडी देखना अच्छा लगता है। पिछले कई महीनों से मैं कपिल का शो देखता हूं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन बन गया हूं। आपने सभी ने देखा होगा कि जब कपिल मंच पर आए तो मेरी मुस्कान सबसे ज्यादा चौड़ी थी!
कपिल पूरे समय अभिभूत दिख रहे थे, उन्होंने जवाब दिया, "हमारा सौभाग्य होगा जब आप शो पर आएंगे। जब भी हम मिले हैं मैंने आमिर भाई से अनुरोध किया है। उन्होंने हमेशा कहा है, 'मैं कहीं जा रहा हूं। वापिस आकर बात करते है। कट टू, ये सीधा तीन साल बाद मिलते हैं!"
आमिर खान ने कपिल से आगे कहा, "इन्होंने मेरी इतनी शामों में रंग भरा है। इसलिए, मैंने लोगों का मनोरंजन करने के लिए उन्हें फोन किया और धन्यवाद दिया। लोगों का दिल बहलाना बहुत बड़ा काम है। मैं आपको यहां देखकर खुश हूं। मैं आपके सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक हूं।
इससे पहले कि कपिल शर्मा कुछ जवाब दे पाते, आमिर ने कहा, "आपने मुझे शो पर नहीं बुलाया। ये गलत बात है! इससे पहले की ये पूछे, मैं ही बोल देता हूं। कपिल से एक कदम आगे हूं मैं!


Click it and Unblock the Notifications











