"आमिर ने कितना ओवरएक्टिंग किया है", जब लाल सिंह चड्ढा पर राजामौली ने कही थी ये बात, एक्टर ने दिया रिएक्शन

ss-rajamouli-told-aamir-khan-that-he-has-done-overacting-in-laal-singh-chaddha-actor-reacted

SS Rajamouli reaction on Laal Singh Chaddha: 2022 में आई आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को भले एक वर्ग से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। हाल ही में आमिर खान के चचेरे भाई और निर्देशक मंसूर खान ने बताया कि आमिर की फिल्म पर निर्माता- निर्देशक एसएस राजामौली की कैसी प्रतिक्रिया रही थी।

मंसूर खान ने पहले ही आमिर खान से कहा था कि लाल सिंह चड्ढा में वह ओवर द टॉप जा रहे हैं, तब आमिर ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब राजामौली ने भी इस प्रकार की टिप्पणी की, तब आमिर फिल्म में अपने अभिनय के बारे में सोचने के लिए मजबूर हो गए।

राजामौली की बात सुनकर सोच में पड़ गए थे आमिर

आमिर खान के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए मंसूर खान ने कहा, "आमिर का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। एक दिन वह हंसते हुए मुझसे कहता है, 'जब तुमने मुझसे कहा था कि मेरी एक्टिंग ओवर द टॉप है, तो मैंने सोचा, ठीक है, तुम एक सूक्ष्म व्यक्ति हो, इसीलिए तुम्हें ऐसा महसूस हुआ होगा। लेकिन जब राजामौली जैसे कोई मुझसे कहते हैं कि ओवरएक्टिंग लग रही है, तो मैंने खुद से कहा कि इनको भी लग रहा है तो क्या ही होगा।"

मंसूर खान ने आमिर खान की पहली फिल्म "कयामत से कयामत तक" का निर्देशन किया था। और अब वह एक नई किताब "वन: द स्टोरी ऑफ द अल्टीमेट मिथ" लेकर आए हैं।

आमिर को अपनी सलाह देता आया हूं

वो कहते हैं, "आमिर को मैं हमेशा से अपनी राय देता आया हूं। लाल सिंह चड्ढा की स्क्रिप्ट मुझे पसंद आयी। मुझे लगता है कि लेखक अतुल कुलकर्णी ने इसमें अच्छा काम किया था। हां, मेरा मानना है कि आमिर अपने हाव-भाव से ओवर द टॉप थे। मेरा मतलब है कि किरदार कोई मूर्ख नहीं है, डिस्लेक्सिया या किसी और चीज़ से पीड़ित नहीं है। वह थोड़ा अजीब है.. लेकिन बस इतना ही।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X