'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने से सदमे में थे आमिर खान, करीना कपूर ने मैसेज भेजकर कही थीं ये बातें!

Aamir Khan- Kareena Kapoor Khan: हाल ही में करीना कपूर नेटफ्लिक्स फिल्म 'जाने जान' में नजर आई थीं, जिसके लिए एक्ट्रेस को काफी तारीफ मिल रही है। इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पिछली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता पर बात की और बताया कि किस तरह फिल्म ने सभी को प्रभावित किया था।
अपनी फ्लॉप फिल्मों पर बात करते हुए करीना ने कहा, "मैं एक इमोशनल इंसान हूं, और मैं इन सबसे काफी प्रभावित होती हूं। जब मेरी फिल्में हीरोइन फ्लॉप हुई थी तो मैं बहुत दुखी थी, क्योंकि मैंने वास्तव में फिल्म पर कड़ी मेहनत की थी। हर कोई मधुर की फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड जीत रहा था और कहीं न कहीं हम गलत हो गए।"
आमिर की आंखों में निराशा थी
वहीं, लाल सिंह चड्ढा के ना चलने पर करीना ने कहा, "फिल्म के बाद मैं व्यस्त हो गई थी। मैंने बेटे को जन्म दिया था। उस समय बहुत कुछ चल रहा था, इसलिए मैं फिल्म के बाद आमिर नहीं मिल पाई। लेकिन फिर एक इवेंट के दौरान मेरी उनसे मुलाकात हुई तो मैंने आमिर की आँखों में देखा कि वो फिल्म के ना चलने से कितने दुखी थे। नो निराश थे और माफी मांग रहे थे।"
मैंने आमिर को एक लंबा व्हॉट्सएप मैसेज किया था
करीना ने आगे कहा, "हमने साथ में कुछ बेहतरीन काम भी किया है, 3 इडियट्स और फिर तलाश जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इसीलिए मैंने अद्वैत के साथ-साथ आमिर को भी एक व्हॉट्सएप मैसेज किया कि मैं रिश्ते, दोस्ती या किसी के टैलेंट को फिल्म के हिट होने या नहीं से जज नहीं करती हूं। मेरे लिए रूपा हमेशा एक खास किरदार रहेगी जिसे मैंने निभाया। मैंने आमिर को एक लंबे व्हाट्सएप मैसेज पर कहा था कि ऐसा मत सोचो कि हम हार गए हैं क्योंकि हमने कुछ नहीं खोया है। हमने एक खूबसूरत फिल्म बनाई और हमारी दोस्ती और हमारा प्यार बॉक्स ऑफिस की सफलता से नहीं मापा जाता।"


Click it and Unblock the Notifications











