India vs Pakistan: भारत- पाक मैच देखने पहुंचे सलमान खान, बोले- "जैसे ये हाउसफुल है, टाइगर 3 भी हो जाए बस.."

india-vs-pakistan-salman-khan-at-the-stadium-says-jaise-ye-housefull-hai-tiger-3-bhi-ho-jaaye

India VS Pakistan World Cup 2023: भारत और पाकिस्‍तान के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में वर्ल्‍ड कप 2023 का 12वां मैच खेला जा रहा है। वनडे विश्व कप के इतिहास में आज तक भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारी है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि देश भर में इस मैच को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

वहीं, सुपरस्टार सलमान खान भी मैच से पहले स्टेडियम पहुंच चुके हैं। दरअसल, टाइगर 3 के साथ क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को लेकर यशराज फिल्म्स ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक बहुत ही बड़ा सहयोग किया है।

टाइगर 3 दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है और उससे पहले 16 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर आने वाला है। भारत- पाकिस्तान मैच के दौरान सलमान खान की उपस्थिति उनके फैंस के लिए किसी शानदार सरप्राइज से कम नहीं। इस महा- मुकाबले में सलमान खान टाइगर 3 का प्रमोशन करते नजर आए।

भारतीय टीम को दी आत्मविश्वास से खेलने की सलाह

सलमान यहां अपने टाइगर लुक में ही पहुंचे थे। उन्होंने वहां मौजूद एंकर्स को भी टाइगर स्पेशल स्कॉर्फ दिया। सलमान ने कहा कि उन्हें यकीन है कि भारतीय क्रिकेट टीम काफी दबाव में होगी, लेकिन उन्होंने उनसे चिंता न करने और पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलने को कहा। सलमान खान ने कहा, "दबाव तो बहुत ही होगा, लेकिन मैदान में जाइए और बॉल को स्टेडियम के पार पहुंचा दीजिए.."

टाइगर 3 भी हाउसफुल हो जाए बस

सलमान ने आगे भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए सभी के बीच उत्साह के बारे में बात की और उम्मीद जताई कि टाइगर 3 भी उतना ही हाउसफुल हो.. जितना आज ये स्टेडियम है। उन्होंने कहा, "जैसा ये हाउसफुल हो गया है, वो (टाइगर 3) भी हाउसफुल हो जाए बस।" साथ ही उन्होंने बताया कि टाइगर 3 में फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों की तुलना में 10 गुना अधिक एक्शन होगा।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan tiger 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X