'लाल सिंह चड्ढा कोई बेहतरीन फिल्म नहीं थी...' आमिर खान की फिल्म पर बोले अनुपम खेर, बताया क्यों हुई फ्लॉप

Aamir Khan, Anupam kher

Anupam Kher on Laal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का सिनेमाघरों में बुरा हश्र हुआ था। लगभग 180 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने 59 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों ने शानदार प्रतिक्रिया दी। फिल्म लंबे समय तक ट्रेंड करती रही।

फिल्म के फ्लॉप होने की बॉयकॉट ट्रेंड को एक बड़ी वजह मानी गई। लेकिन, अब अनुपम खेर ने आमिर खान की इस फिल्म के बारे में अपनी राय रखी है। हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में शुमार 'फॉरेस्ट गम्प' की रीमेक को कई लोगों ने सराहा तो कई लोगों ने फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया दी।

अनुपम खेर ने अब कहा है कि फिल्म अपने कंटेंट की वजह से फ्लॉप हुई। एएनआई से बातचीत में अनुपम खेर ने कहा- 'लाल सिंह चड्ढा कोई महान फिल्‍म नहीं थी। अगर वह एक अच्‍छी फिल्‍म होती तो दुनिया की कोई ताकत उसे हिट होने से नहीं रोक पाती। आमिर खान की 'पीके' एक अच्‍छी फिल्‍म थी और उसने बढ़‍िया परफॉर्म किया। मुद्दा ये है कि आपको सच्चाई स्वीकार करने की जरूरत है।'

अनुपम खेर ने साथ ही कहा- 'मैं बॉयकॉट बॉलीवुड के पक्ष में नहीं हूं। मेरा मानना है कि कोई ट्रेंड फिल्म को हिट होने से नहीं रोक सकता है। अगर आपका प्रोडक्‍ट अच्छा है, तो उसे दर्शक अपने-आप मिल जाएंगे। बल्‍क‍ि, प्रतिशोध में लोग और देखेंगे। इस ट्रेंड को खत्‍म करने का एक ही तरीका है कि आप शानदार काम करें।'

साथ ही बातों ही बातों में अनुपम खेर ने आमिर खान के पुराने बयान की ओर इशारा करते हुए बड़ा बयान भी दे दिया। उन्होंने कहा- 'मुझे नहीं लगता है कि इस तरह के ट्रेंड का फिल्म पर कोई असर पड़ेगा। अगर फिल्म अच्छी है तो चलेगी, लेकिन खराब है तो नहीं चलेगी। हर किसी को अभिव्यक्ति की आजादी है और अगर किसी एक्‍टर को किसी हालात के बारे में कुछ भी कहने का अधिकार है, तो उन्हें भी यह साहस रखना चाहिए कि लोग जब उनके बारे में कुछ कहें तो वह सुन सकें।'

दरअसल, अनुपम खेर का इशारा आमिर खान के 2015 में दिए बयान से था। उन्होंने तब कहा था- 'मेरी बीवी मुझे सलाह देती है कि देश में 'बढ़ती असहिष्णुता' के कारण हम भारत से बाहर चले जाएं।' आमिर खान के इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X