भेड़िया साल 2022 की एक आगामी बॉलीवुड फैंटसी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन अमर कौशिक द्वारा किया गय है। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन, लीड रोल में नज़र आयें हैं। दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी फिल्म में स्पोर्टिंग रोल में दिखाई दिए हैं। श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना, फिल्म में स्पेशल अपीरियंस में नजर आयें हैं। ये फिल्म 25 नवंबर 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें आपको बता दें इस फिल्म में वरुण भेड़ियाँ बनते हुए नज़र आयेंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 25 नवंबर 2021 को रिलीज किया गया है। कहानी भास्कर (वरुण धवन) दिल्ली में रहता है और एक सड़क बनाने के प्रोजेक्ट के सिलसिले में अरुणाचल प्रदेश आता है। भास्कर वहां के जंगलों के बीच से एक रास्ता निकालना चाहता है। लेकिन जल्दी ही उसे अहसास हो जाता है कि जिस काम को वो इतना आसान सोच रहा है, वो उतना है नहीं। उसके लिए जंगल प्रोजेक्ट का एक हिस्सा हो सकता है, लेकिन वहां रहने वाले लोगों के लिए और जानवरों के लिए, वही जंगल जिंदगी है। भास्कर पैसों के पीछे अपनी रेस में लगा ही होता है कि एक रात जंगल से गुजरते हुए एक भेड़िया काट लेता है। किसी तरह भास्कर की जान तो बच जाती है, लेकिन इस घटना के बाद उसमें एक भेड़िये की शक्तियां आ जाती हैं। जिसके बाद उसके शरीर में कुछ बदलाव होने लगते हैं और धीरे-धीरे भास्कर इच्छाधारी भेड़िये में बदल जाता है, और अपने बॉडी पर अपना कंट्रोल खोने लगता है, इस चीज से बाहर आने में और उसे वापस से नार्मल करने में उसके दोस्त उसकी किस तरह से हेल्प करते हैं और क्या भास्कर पहले के जैसे नार्मल हो पायेगा या नहीं यही इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है।
वरुण धवन और कृति सैनन अभिनीत ये फिल्म अपनी दिलचस्प कहानी और शानदार वीएफएक्स से लगातार आपको बांधे रखती है।
अमर उजाला
फिल्म का हीरो इसका पर्यावरण यानी कि अरुणाचल प्रदेश है और इसे बेहतरीन तरीके से दिखाने में जिष्णु भट्टाचार्जी की सिनेमैटोग्राफी ने कमाल किया है और एक स्टार फिल्म को इसके वीएफएक्स के लिए भी दिया जा सकता है।