..................... भेड़िया वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रविवार को लगाई अच्छी छलांग, लेकिन अजय देवगन के सामने मुश्किल में पड़े वरुण धवन | Bhediya Weekend Box Office Collection: Jumps on Sunday, but Varun Dhawan fails to roar infront of Ajay Devgn - Hindi Filmibeat

Bhediya Weekend Box Office: रविवार को लगाई अच्छी छलांग, लेकिन अजय देवगन के सामने मुश्किल में पड़े वरुण धवन

bhediya-weekend-box-office-jumps-on-sunday-but-varun-dhawan-fails-to-roar-infront-of-ajay-devgn

Bhediya Weekend Box Office: वरुण धवन और कृति सैनन स्टारर क्रिएचर-कॉमेडी फिल्म भेड़िया को क्रिटिक्स से काफी पॉजिटिव रिएक्शन मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उतनी दमदार नहीं रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड औसत से ऊपर रहा है। फिल्म ने रविवार को 11.50 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 28.55 करोड़ तक पहुंच चुका है।

खास बात है कि भेड़िया को अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 से तगड़ी टक्कर मिल रही है। जी हां, दृश्यम 2 अपने दसवें दिन भी भेड़िया से लगभग दुगुनी कमाई कर रही है। फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।

हालांकि, पहले दिन दिनों में भेड़िया ने भी हर दिन कुछ प्रतिशत बढ़त दिखाई है। शुक्रवार को फिल्म ने 7.48 करोड़ का कलेक्शन किया था, शनिवार को 9.57 करोड़ और रविवार को 11.50 करोड़। अब सोमवार से फिल्म कैसी कमाई करेगी, इस पर इसकी किस्मत निर्भर करती है।

बजट और कमाई

बजट और कमाई

भेड़िया का बजट 60-65 करोड़ तक का बताया जा रहा है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए 100 करोड़ तक की कमाई करनी है। फिलहाल यह आंकड़ा थोड़ा मुश्किल लगता है। लेकिन उम्मीद है कि फिल्म अपना बजट पार कर औसत की श्रेणी में आ जाएगी।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

हालांकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले दिन 12.06 करोड़, दूसरे दिन 14.60 करोड़ और तीसरे दिन 17.01 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 43.67 करोड़ पहुंच चुका है।

दृश्यम 2 से टक्कर

दृश्यम 2 से टक्कर

अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूती के साथ दौड़ रही है। अपने दसवें दिन भी फिल्म ने 20 करोड़ के लगभग की कमाई की है। कोई शक नहीं कि इससे भेड़िया का आंकड़ा प्रभावित हुआ है।

लाइफटाइम कलेक्शन!

लाइफटाइम कलेक्शन!

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 60-70 करोड़ तक पहुंच सकता है। लिहाजा, फिल्म हिट तो नहीं, लेकिन फ्लॉप होने से बच सकती है। बता दें, अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ये थ्री-डी फिल्म एक इच्छाधारी भेड़िये की कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X