Natasha Dalal loves Bhediya: पत्नी ने कुछ ऐसा कहा कि वरूण धवन ने दिया जवाब: अब दूसरों की बीवियां खुश करूंगा

Natasha Dalal loves Bhediya

Natasha Dalal loves Bhediya: वरूण धवन और कृति सैनन स्टारर भेड़िया रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी शुरूआत कर ली है लेकिन फैन्स को फिल्म पसंद आ रही है। पर सबसे अहम रिएक्शन है वरूण धवन की पत्नी नताशा दलाल का और उनका रिएक्शन सामने आ चुका है। नताशा दलाल को भेड़िया से प्यार हो गया है। ये बात खुद वरूण धवन ने एक इंटरव्यू में बताई।

वरूण धवन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी पत्नी तो भेड़िया देखकर खुश हो चुकी हैं। लेकिन अब उनका लक्ष्य कुछ और है। "अब मैं दूसरों की पत्नियों को खुश करूंगा।", वरूण धवन ने एक इंटरव्यू में मज़ाक में ये कहा।

इसी इंटरव्यू में वरूण धवन से आगे पूछा गया कि उनका फैमिली प्लानिंग के बारे में और पापा बनने के बारे में क्या ख्याल है जिसका जवाब देते हुए वरूण धवन ने कहा उनके पास पहले से ही एक बच्चा है - उनका पालतू कुत्ता। हां, इंसान का बच्चा पैदा करने के बारे में भी वो शायद सोचेंगे।

बच्चे के बारे में हिंट

बच्चे के बारे में हिंट

गौरतलब है कि वरूण धवन, हाल ही में अपनी फिल्म भेड़िया का प्रमोशन करने कृति सैनन के साथ बिग बॉस के मंच पर पहुंचे थे जहां सलमान खान ने उनके आने वाले बच्चे के बारे में हिंट दिया था। दरअसल, सलमान ने वरूण धवन को एक Soft Toy दिया और कहा कि ये आपके बच्चे के लिए। बस तब से ही इस बात की खुसफुसाहट थी कि शायद वरूण धवन भी अपने साथी रणबीर कपूर की तरह पापा बनने वाले हैं।

केवल काम पर फोकस

केवल काम पर फोकस

इस समय वरूण धवन, केवल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। भेड़िया पर वो काफी समय से काम कर रहे हैं लेकिन ये फिल्म कोरोना काल के बीच में फंस गई थी। भेड़िया के साथ वरूण धवन एक बार फिर से अपने फैन्स का दिल जीतने की कोशिश करना चाहते हैं जिसमें वो पिछली कुछ फिल्मों से डगमगा रहे हैं।

पसंद आई है ठुमकेश्वरी

पसंद आई है ठुमकेश्वरी

फैन्स को फिल्म की ठुमकेश्वरी यानि कि कृति सैनन भी काफी पसंद आई हैं। गाने का हुक स्टेप भी काफी ज़्यादा वायरल हो चुका है और अगर आपको लग रहा है कि आपने ये स्टेप पहले कहीं देखा है तो सलमान खान सबको याद दिला चुके हैं कि ये उनके गाने चुनरी चुनरी और जुम्मे की रात का हुक स्टेप है।

बेहद कम है ओपनिंग

बेहद कम है ओपनिंग

हालांकि, भेड़िया का वर्ड ऑफ माउथ बढ़िया है लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन, ज़्यादा अच्छी कमाई नहीं की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 7.5 करोड़ की ओपनिंग की है जो कि अच्छे वर्ड ऑफ माउथ वाली फिल्म के लिए काफी कम है।

वरूण की अग्निपरीक्षा

वरूण की अग्निपरीक्षा

वरूण धवन ने अपने करियर में 2018 तक कोई भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। लेकिन कलंक के साथ उन्हें अपने करियर का पहला झटका लगा। इसके बाद स्ट्रीट डांसर 3d को भी दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर नकार दिया तो कुली नंबर वन को ओटीटी पर नकार दिया गया। जुग जुग जियो के साथ वरूण धवन ने वापसी की कोशिश की लेकिन फिर भी ये फिल्म उस तरह से दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई जिस स्तर पर इसे बनाया गया था। भेड़िया, बॉक्स ऑफिस पर वरूण धवन की अग्निपरीक्षा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X