भेडिया की वजह से Varun Dhawan से छिन गई ये धमाकेदार फिल्म? केआरके ने किया चौकाने वाला दावा!

सुपरस्टार वरुण धवन को लेकर मशहूर है कि उन्होने अब तक काफी कम फ्लॉप्स दी हैं लेकिन पिछली कुछ फिल्में ऐसी गई हैं जो कि उनकी पर्सनैलिटी को सूट नहीं करती हैं। खबरें हैं कि सुपरस्टार एक बड़ी हिट की तलाश में हैं। इस बीच एक खबर आ रही है जिसमें दावा किया गया है कि भेड़िया की वजह से उनकी अगली फिल्म हाथ से निकल गई है जिसको अनीस बज्मी बनाने वाले थे।
जी हां, इसको लेकर फिल्म क्रिटिक केआरके ने एक ट्वीट किया है और कहा है कि अनीस बज्मी के साथ वरुण धवन एक फिल्म में नजर आने थे लेकिन अब वो नहीं बनेगी। केआरके ने ट्वीट किया कि, ''कुछ दिनों पहले ज़ी ने अनीस बज़्मी के साथ एक प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। जिसमें हीरो के तौर पर वरुण धवन को फाइनल किया गया था। मेरे सूत्रों के मुताबिक, भेड़िया के डिजास्टर होने के बाद अब ये फिल्म नहीं बन रही है।''
जी हां, केआरके की मानें तो फिल्म भेड़िया के पिटने के बाद ये फिल्म वरुण धवन के हाथ से फिसल गई है। हालांकि इस बात पर कितनी सच्चाई है इसको लेकर हम किसी तरह का दावा नहीं करते हैं।
केआरके अक्सर अपने ट्वीट्स के माध्यम से खबरों का हिस्सा रहते हैं और सितारों को टारगेट करते नजर आते हैँ। कई बार अपने ट्वीट्स और बयानों को लेकर वो कानूनी पचड़े में फंस जाते हैं। बात करें वरुण धवन की तो आखिरी बार उनको कृति सैनन के साथ फिल्म भेड़िया में देखा गया था और लोगों के इस फिल्म को लेकर मिले जुले रिएक्शन सामने आए थे।
वर्कफ्रंट पर वरुण धवन आने वाले साल में कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स के साथ वापसी करेंगे और उनके फैंस को उम्मीद है कि अभिनेता काफी जल्दी एक सुपरहिट फिल्म के साथ वापसी करेंगे। एक समय था जब वरुण धवन की फिल्म लाइन से हिट हो रहीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications