Bhediya post credit scene trends: वरूण धवन - कृति सैनन की भेड़िया का बेस्ट सीन हो रहा है ट्रेंड, मच गई सनसनी

Bhediya post credit scene trends

Bhediya post credit scene trends: वरूण धवन [Varun Dhawan] और कृति सैनन [Kriti Sanon] की फिल्म भेड़िया रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म को फैन्स का मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है। लेकिन फिल्म का सबसे खास सीन अब इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहा है। ये खास सीन, फिल्म खत्म होने के बाद आता है। यानि कि अगर आप थिएटर में फिल्म के अंत में क्रेडिट देखने के लिए नहीं रूके तो आप इसके बेस्ट सीन से वंचित रह जाएंगे।

इसलिए इस समय भेड़िया का पोस्ट क्रेडिट सीन, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है और जो भी ये फिल्म देख कर आ रहा है, वो खासतौर पर इसे देखने वाले दर्शकों को वार्निंग दे रहा है कि पूरी फिल्म देखे बिना थिएटर ना छोड़ें वरना आप काफी ज़्यादा पछताएंगे। अब ये आखिरी सीन क्या है, ये तो हम भी आपको नहीं बता सकते हैं।

लोगों ने दी चेतावनी

लोगों ने दी चेतावनी

जो भी भेड़िया देख कर लौट रहा है वो फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन की बात किए बिना नहीं रह पा रहा है। एक यूज़र ने लिखा कि भेड़िया का पोस्ट क्रेडिट सीन एक बहुत ही बड़ा सरप्राइज़ लेकर आता है जिसे आपको छोड़ना नहीं चाहिए। वहीं दूसरी तरफ, एक यूज़र जिससे ये गलती हो चुकी है और वो फिल्म का पोस्ट क्रेडिट सीन छोड़ चुके हैं, वो इस बात पर अफसोस जताते दिखे।

हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा

हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा

गौरतलब है कि वरूण धवन की फिल्म भेड़िया, दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। इस यूनिवर्स में पहले ही दो भूत शामिल हैं - स्त्री और रूही। इस यूनिवर्स का तीसरा हिस्सा है भेड़िया। आगे चलकर ये तीनों हिस्से मिलकर इस हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को पूरा करने वाले हैं।

दिखी थी स्त्री की झलक

दिखी थी स्त्री की झलक

भेड़िया के गाने ठुमकेश्वरी के अंत में श्रद्धा कपूर की झलक दिखी थी और तभी से ये फाईनल हो चुका था कि फिल्म की कहानी स्त्री ही आगे लेकर जाएगी। इसके बाद श्रद्धा कपूर ने भी कंफर्म किया था कि स्त्री 2 पर काम जल्दी ही शुरू होने जा रहा है तो अमर कौशिक ने भी कंफर्म किया था कि उनकी अगली फिल्म स्त्री 2 ही है।

अंत में बड़ा सरप्राइज़

अंत में बड़ा सरप्राइज़

लेकिन चूंकि स्त्री की झलक पहले ही दे दी गई थी इसलिए फिल्म में इससे भी ज़्यादा बड़ा कुछ सहेज कर रखा गया है। अब अगर हम हिंट भी दे देंगे कि वो क्या सरप्राइज़ है तो फिल्म देखने का मज़ा किरकिरा हो जाएगा। इसलिए फिलहाल हम आपको बस इतना आश्वासन दे सकते हैं कि अगर आप हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में दिलचस्पी रख रहे हैं तो इस सीन तक के लिए रूकिएगा।

वरूण धवन - कृति सैनन की भेड़िया

वरूण धवन - कृति सैनन की भेड़िया

वरूण धवन और कृति सैनन भेड़िया एक ऐसे लड़के की कहानी जिसे झाड़ियों में हल्का होते वक्त एक भेड़िया काट लेता है जिसके बाद हर पूनम की रात को वो भेड़िया बन जाता है। कॉमेडी के साथ फिल्म में धीरे धीरे हॉरर कैसे बनाया जाता है ये देखना काफी दिलचस्प है। तो इंतज़ार किस बात का कर रहे हैं, आप भी फटाफट भेड़िया का टिकट कटवा लीजिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X