..................... भेड़िया Day 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: धीमा हुआ कलेक्शन, क्या बजट पार कर पाएगी वरूण धवन की फिल्म! Bhediya Day 5 Box Office Collection: Ajay Devgn is giving a hard time, will Varun Dhawan's film cross the budget? - Hindi Filmibeat

Bhediya Day 5 Box Office Collection: धीमा हुआ कलेक्शन, क्या बजट पार कर पाएगी वरूण धवन की फिल्म!

bhediya-day-5-box-office-collection-ajay-devgn-giving-hard-time-will-varun-dhawan-film-cross-budget

Bhediya Day 5 Box Office Collection: वरुण धवन और कृति सैनन स्टारर फिल्म भेड़िया को जैसी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली थी, उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करेगी। लेकिन कमाई के मामले में फिल्म औसत रही। यह काफी धीमी गति से आगे बढ़ रही है।

मंगलवार को फिल्म ने 3.5 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई अब 35 करोड़ तक पहुंच चुकी है। खास बात है कि भेड़िया को अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 से तगड़ी टक्कर मिल रही है। ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम 2 अपने दूसरे हफ्ता में भी भेड़िया से लगभग दुगुनी कमाई कर रही है।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म भेड़िया लगभग 60 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए 90-100 करोड़ तक का बिजनेस करना था। मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए फिल्म का हिट होना तो मुश्किल लगता है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म अपना बजट निकाल पाएगी या नहीं!

हालांकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले दिन 12.06 करोड़, दूसरे दिन 14.60 करोड़ और तीसरे दिन 17.01 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 43.67 करोड़ पहुंच चुका है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 60-70 करोड़ तक पहुंच सकता है। लिहाजा, फिल्म हिट तो नहीं, लेकिन फ्लॉप होने से बच सकती है। बता दें, अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ये थ्री-डी फिल्म एक इच्छाधारी भेड़िये की कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X