एक विलेन रिटर्न्स एक बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो साल 2014 में आयी फिल्म एक विलेन की सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी द्वारा किया गया है। फिल्म के निर्माता एकता कपूर और भूषण कुमार है। जॉन अब्राहम , अर्जुन कपूर , दिशा पाटनी और तारा सुतरिया इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आयें हैं। कहानी 2014 के बाद से पूरे 8 साल बाद कहानी शुरू होती है, एक और नए विलेन से, जो सिर्फ उन लड़कियों को टारगेट करता है, जिन लड़कियों के एक तरफा लवर्स थे। ये एक तरफा लव स्टोरी कैसे उस विलेन की लव स्टोरी से जुडी हुई है यही इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है। एक विलेन रिटर्न्स की कहानी शुरू होती है, दो पुरुषों की एकतरफा प्यार की कहानी से, ये दोनों ही प्रेमी अपनी प्रेम कहानियों को पूरा करने के लिए जो रास्ते चुनते हैं, इससे आगे तय होता है, हीरो कौन है और विलेन कौन? फिल्म के डायलॉग 8 साल बाद जिस नए सीरियल किलर ने जन्म लिया है, जो राकेश से भी अधिक क्रूर और अधिक खतरनाक है लेकिन वह हर मर्डर स्पेस में स्माइली मास्क का उपयोग करता है। एक विलेन रिटर्न्स एक तरफा प्यार में, दो आदमियों की कहानी को दिखाया गया है। वे अपनी प्रेम कहानियों को पूरा करने के लिए जो रास्ते चुनते हैं, क्या वह रास्ता सही है, इस रास्ते पर चलकर आखिर में वह किस नाम से पुकारे जायेंगें हीरो या विलेन यही इस फिल्म की कहानी का प्लाट है। ये उन लड़कियों की कत्ल करता है, जो लड़कों के प्यार को ठुकरा देती हैं। गौतम मेहरा (अर्जुन कपूर) एक रईस घराने का बेटा है। वह क्रूर है और उसकी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य है कि "मरना है पर हारना नहीं है" .. ऐसे में उसकी मुलाकात होती है आरवी मल्होत्रा से, जो कि एक सिंगर है। दोनों के बीच कुछ मुलाकातें होती हैं और फिर प्यार हो जाता है। लेकिन जल्द ही आरवी की जिंदगी में तूफान आ जाता है, जब गौतम उसे धोखा देकर छोड़ जाता है। वहीं, दूसरी कहानी चलती है भैरव (जॉन अब्राहम) और (रसिका) की। कैब ड्राइवर भैरव को पहली नजर में ही रसिका से प्यार हो जाता है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं, लेकिन जल्द ही भैरव को अहसास हो जाता है कि रसिका उसे धोखा दे रही है और वह टूट जाता है। एक समय आता है चारों किरदार एक दूसरे से जुड़ते हैं, लेकिन यहां कौन विलेन है, किसकी मौत होती है और कौन जिंदा बचता है, इसी के इर्द गिर्द घूमती है पूरी कहानी का ताना बाना बुना गया है। देखें फ़िल्म के सभी पोस्टर और तस्वीरें फिल्म की शूटिंग 1 मार्च 2021 से शुरू हुई है। फिल्म 29 जुलाई 2022 को रिलीज की गयी है। फिल्म से सभी लीड सितारों का फर्स्ट लुक पोस्टर 27 जून 2022 को रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर 30 जून 2022 को रिलीज किया गया है। बजट फिल्म का बजट 70 से 80 करोड़ तक का है। फिल्मिंग फिल्म की शूटिंग 1 मार्च 2021 को शुरू की गयी थी, और पूरी फिल्म को 24 मार्च 2022 तक ख़त्म किया गया है।
यदि आप एक्शन सस्पेंस थ्रिलर शैली पसंद करते हैं, तो 'एक विलेन रिटर्न्स' देखने की बजाए, 2014 की 'एक विलेन' को दोबारा देखना ज्यादा बेहतर विकल्प होगा।
TV9 भारतवर्ष
फिल्म में दमदार एक्शन दिखाया गया है. जॉन अब्राहम अपने एक्शन की वजह से ही जाने जाते हैं. वहीं, अर्जुन कपूर ने भी इस सीक्वेंस को फिल्माने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. मोहित सूरी सस्पेंस को बनाए रखने में सफल हुए हैं
अमर उजाला
फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ एक कमजोर कहानी पर आधारित फिल्म है। ये कहानी और फिर इस पर बुनी गई पटकथा हर मामले में लड़कियों को ही दोषी ठहराती है।