TBMAUJ BOX COLLECTION Day 11: शाहिद-कृति की जोड़ी ने मचाया तहलका, 11वें दिन किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BOX OFFICE COLLECTION Day 11: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। दोनों की फ्रेश जोड़ी फैन्स को बेहद पसंद आ रही है। एक बार फिर फैन्स को शाहिद में कबीर सिंह वाला स्पार्क देखने को मिल रहा है। हाल ही में आई शाहिद की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का अब तक का कलेक्शन
1- पहला दिन- 6.7 करोड़ रुपये
2- दूसरा दिन- 9.65 करोड़ रुपये
3- तीसरा दिन- 10.75 करोड़ रुपये
4- चौथा दिन- 3.65 करोड़ रुपये
5- पांचवां दिन - 3.85 करोड़ रुपये
6- छठा दिन - 6.75 करोड़ रुपये
7- सातवां दिन - 3 करोड़ रुपये
8- आठवां दिन - 2.85 करोड़ रुपये
9- नवां दिन - 5 करोड़ रुपये
10- दसवां दिन - 6 करोड़ रुपये
दुनियाभर में फिल्म ने इतनी की कमाई
अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) के ग्यारहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक शाहिद-कृति की फिल्म ने ग्यारहवें दिन 2.25 करोड़ रुपये (अनुमानित) की कमााई की है। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 60.45 करोड़ रुपये हो गया है। खास बात यह है कि फिल्म वर्ल्ड वाइड शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 107.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जबकि फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपये के अंदर है।


Click it and Unblock the Notifications











