X
होम टॉप-लिस्ट

कितनी है सैफ अली खान के शाही घर की कीमत? जानकर दंग रह जाएंगे आप

Author Sandhya Yadav | Published: Thursday, January 16, 2025, 07:21 PM [IST]

आपने सैफ अली खान को तो देखा ही होगा, ना? बॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता का एक बहुत ही खूबसूरत और शाही घर है। इस घर का नाम है पटौदी पैलेस। जिसकी कीमत जानके आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी तो चलिए जानते हैं...


cover image
पटौदी पैलेस का इतिहास

यह पैलेस सैफ अली खान के पिता, मंसूर अली खान पटौदी का था। मंसूर अली खान न सिर्फ एक शानदार क्रिकेटर थे बल्कि पटौदी के नवाब भी थे। सैफ अली खान की मां, शर्मीला टैगोर भी एक मशहूर अभिनेत्री हैं।

10 एकड़ में फैला है ये राजमहल

यह खूबसूरत पैलेस हरियाणा राज्य में है और करीब 10 एकड़ में फैला हुआ है। यहां का नजारा बिल्कुल किसी राजकुमार के महल जैसा है।

अब सैफ है पटौदी पैलेस के मालिक

अब यह पैलेस सैफ अली खान के पास है। वे अक्सर अपनी फैमिली के साथ यहां आकर कुछ समय बिताते हैं। सैफ अली खान इस पैलेस की बहुत अच्छी तरह से देखभाल करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के आर्किटेक्ट ने पैलेस को किया है डिजाइन

पटौदी पैलेस किसी लग्जरी महल से कम नहीं है। इस शानदार पैलेस में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। इसे ऑस्ट्रेलिया के आर्किटेक्ट मोल्ट्ज वाॅन हेंज ने डिजाइन किया था। पटौदी पैलेस में 150 कमरे हैं, जिनमें 7 बेडरूम, 7 ड्रेसिंग रूम और 7 बिलियर्ड रूम शामिल हैं।

पटौदी पैलेस में कई फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग

पटौदी पैलेस सिर्फ सैफ अली खान का घर ही नहीं है, बल्कि ये कई फिल्मों की शूटिंग का भी पसंदीदा ठिकाना रहा है। इस खूबसूरत महल में कई मशहूर फिल्में और वेब सीरीज शूट की जा चुकी हैं, इनमें वीर-जारा, एनिमल और वेब सीरीज तांडव भी शामिल है।

पटौदी पैलेस की कीमत

पटौदी पैलेस एक शाही विरासत है। ये महल सैफ अली खान के परिवार की कई पीढ़ियों से चला आ रहा है। इस महल में हर कोने पर इतिहास की कहानियां बिखरी हुई हैं। यह पैलेस बहुत कीमती भी है। इस महल की कीमत लगभग 800 करोड़ रुपये बताई जाती है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+