TBMAUJ BOX COLLECTION Day 10: कृति-शाहिद की जोड़ी ने 10 दिनों में की छप्पफाड़ कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BOX OFFICE COLLECTION Day 10 : अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid kapoor) और कृति सेनन (Kriti sanon) की फ्रेश जोड़ी देखने को मिली। फिल्म में इंसान और रोबोट के प्यार को दिखाया गया है। जो पहले भी हम रजनीकांत की फिल्म रोबोट में देख चुके हैं, लेकिन इस फिल्म में दमदार डायलॉग के साथ ही जबरदस्त रोमांस का तड़का लगता भी देखा जा सकता है जो यंग जनरेशन को खास पसंद आ रहा है। वैलेंटाइन वीक के मौके पर रिलीज हुई फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का अब तक का कलेक्शन
1- पहला दिन- 6.7 करोड़ रुपये
2- दूसरा दिन- 9.65 करोड़ रुपये
3- तीसरा दिन- 10.75 करोड़ रुपये
4- चौथा दिन- 3.65 करोड़ रुपये
5- पांचवां दिन - 3.85 करोड़ रुपये
6- छठा दिन - 6.75 करोड़ रुपये
7- सातवां दिन - 3 करोड़ रुपये
8- आठवां दिन - 2.85 करोड़ रुपये
9- नवां दिन - 5 करोड़ रुपये
इतना रहा दसवें दिन का कलेक्शन
दसवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक शाहिद कृति की फिल्म ने दसवें दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई की है (अनुमानित)। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 58.2 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही है। फिलहाल अब तक फिल्म ने 98.06 करोड़ रुपये का कलेक्श कर लिया है। फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म 75 करोड़ रुपये के अंदर बनकर तैयार हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











